Skip to content

विजय रथ यात्रा : अखिलेश यादव ने की 2022 में होने वाले चुनावों की निर्णायक शुरूआत, BJP पर बोला हमला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव की कानपुर से हमीरपुर-जालौन की दो दिवसीय यात्रा ने प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर दी है।

सयुंक्त किसान मोर्चे का कृषि कानून विरोधी आंदोलन न तो गैर राजनीतिक रहा न ही अहिंसक साबित हुआ…

सपा की विजय यात्रा को हर वर्ग से समर्थन मिला

समाजवादी विजय रथ यात्रा में जनता के हर वर्ग से जो उत्साहपूर्ण और स्वतः स्फूर्त समर्थन मिला, उससे भाजपा नेतृत्व आशंकित और हतोत्साहित हो गये है इसलिए वे अपनी रणनीति बदलने की साजिश में जुट गये हैं।

अखिलेश यादव ने की 2022 में होने वाले चुनावों की निर्णायक शुरूआत

समाजवादी विजय रथ यात्रा के समर्थन में सड़कों पर इतनी भीड़ उमड़ पड़ी, जितने कई दशकों में भी नहीं दिखाई पड़ी थी। एक तरह से श्री अखिलेश यादव ने 2022 में होने वाले चुनावों की निर्णायक शुरूआत कर दी है।

सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र- दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहतर, मिलनी चाहिए छठ पूजा की अनुमति

विपक्ष में रहते हुए भी श्री अखिलेश यादव के प्रति युवाओं में विशेष आकर्षण है, उनके प्रति जो निष्ठा है, उसका प्रत्यक्ष प्रमाण उमड़ते जनसैलाब में किसानों और गरीबों में आशा का संचार होता दिखा।

संकीर्ण मानसिकता के साथ ध्रुवीकरण की राजनीति चलाती है BJP
    
श्री अखिलेश यादव में तमाम चुनौतियों को परास्त करने की ताकत है। भाजपा अपनी संकीर्ण मानसिकता के साथ ध्रुवीकरण की राजनीति चलाती है। लेकिन अखिलेश जी विकास की बात करते हैं।

महानवमी पर रामनवमी की बधाई! अखिलेश के ट्वीट पर बीजेपी ने कसा तंज

सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे उठाए

किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं और वंचितों की बात करते हैं। उनकी पीड़ा से अपने को जोड़ते हैं। महंगाई, रोजगार, आवास, शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने गरीब के दर्द पर मलहम भी लगाया। इससे जनसामान्य के बीच उनकी छवि अपने हमदर्द और  मसीहा की बनी है।
    
इन चार जिलों में सपा ने घुमाया रथ

श्री अखिलेश यादव ने अपनी यात्रा की शुरुआत कानपुर के गंगाघाट से की। उन्होंने अपना समाजवादी विजय रथ चार जिलों कानपुर शहर, देहात और हमीरपुर, जालौन में घुमाया। देखने लायक दृश्य था कि, हजारों नौजवान उनके रथ के साथ-साथ मीलो दौड़ते गए।

सीएम योगी ने कन्‍या पूजन कर मां भगवती की आराधना की, कहा- मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति

अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने को युवा इतना आतुर था कि उसे धूप-गर्मी की भी परवाह नहीं थी। जगह-जगह लोग उनके स्वागत में खड़े थे।
   
श्री अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई, ईंधन गैस की किल्लत जैसे मसलों को उभारा जिससे ज्यादातर महिलाओं को ही सामना करना पड़ता है। उन्होंने भीड़ में खड़े किसानों को भी सम्बोधित किया।

भाजपा ने किसानों की आवाज दबाई

उन्होंने यह बात बार-बार कहीं कि, भाजपा ने किसानों को कुचलने और उनकी आवाज को दबाने का काम किया है। भाजपा का चरित्र ही किसान विरोधी हैं।

‘सामाजिक परिवर्तन रथ’ लेकर सैफई पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव
   
श्री यादव ने किसानों के दर्द को अपनी सभाओं में बार-बार उकेरा। किसान को आय दोगुनी करने का झांसा दिया गया, उसकी एमएसपी पर फसल बिकने के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे है।

रोटी-रोजगार की मार झेल रहे नौजवान

गन्ना किसानों को बकाया भुगतान नहीं हुआ। कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात पर भी वे बोले। रोटी-रोजगार की मार झेल रहे नौजवानों के दर्द को भी उन्होंने साझा किया।

ACS होम अवनीश अवस्थी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
   
श्री अखिलेश यादव की विशेषता यह है कि, वे समाजवादी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा इस ढंग से करते हैं कि जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों की स्वतः जानकारी होते देखी गई। इस तरह श्री यादव ने जनता से बेहतर संवाद नई शैली विकसित की है।

कल का दिन ऊर्जावान युवा नेता अखिलेश जी का है
   
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी के अनुसार इस समाजवादी विजय रथ यात्रा के दो दिनों में ही प्रदेश में राजनीतिक क्षेत्रों को इस बात का आभास हो गया है कि, कल का दिन ऊर्जावान युवा नेता अखिलेश जी का है। उनकी लोकप्रियता असीमित है।

UP Elections : भाजपा हिंदू समाज को एकजुट कर आक्रमकता से लड़ेगी चुनाव

घर-बाहर सर्वत्र उनके प्रशंसक है। डाॅ0 लोहिया, बाबा साहेब अम्बेडकर और चौधरी चरण सिंह के विचारों को सामने रखते हुए आधुनिक युग के की नए विजन को भी अपनाया है। जनता को साइकिल की रफ्तार पसंद है। उसके साथ उसकी उम्मीदें भी बंधी हैं।

बहुमत से बनेगी सपा की सरकार

जनता को अब यह विश्वास हो चला है कि, उनकी खुशहाली और तरक्की का हर सपना समाजवादी पार्टी के बहुमत में आने और श्री यादव के मुख्यमंत्री बनने से ही पूरा होगा।

सयुंक्त किसान मोर्चे का कृषि कानून विरोधी आंदोलन न तो गैर राजनीतिक रहा न ही अहिंसक साबित हुआ…

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations