Skip to content

सीएम योगी ने कन्‍या पूजन कर मां भगवती की आराधना की, कहा- मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्‍वर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर के नवनिर्मित अन्न क्षेत्र (भवन) में पूरे विधि-विधान के साथ परंपरागत कन्या पूजन किया।

गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, आज महानवमी पर कराएंगे कन्या पूजन

उन्होंने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं, एक बटुक भैरव के पांव पखारकर पहले पूजा-अर्चना की, उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की।

मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति

इस दौरान मंदिर में पहुंची अन्य कन्याओं को भी उसी श्रद्धाभाव से भोजन कराया गया और विदाई की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान है।

नौ कन्याओं का क‍िया पूजन

कन्या पूजन के लिए सीएम योगी ने सबसे पहले उन्होंने बारी-बारी से थार में नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव को खड़ा कर उनका पांव पखारा। उसके बाद टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी।

चारधाम यात्रा : 25 दिनों में यमुनोत्री धाम पहुंचे 10 हजार से ज्यादा भक्त, पढ़े पूरी खबर

पूजा के बाद कन्या भोज का कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री एक-एक सभी कन्याओं के पास गए और उनकी थाली में अपने हाथों से भोजन परोसा और बाकायदा पूछ-पूछ कर खिलाया।

इस दौरान वह बच्चों को दुलराते भी रहे। भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने सभी कन्याओं की अपने हाथ से दक्षिणा देकर सम्मान के साथ विदा किया। मुख्यमंत्री से पूजाकर बच्चे प्रसन्न नजर आए। कुछ ने तो प्रतिक्रिया भी दी। बोले, योगी बाबा बहुत अच्छे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ का स्वागत, कही ये बात

ब्रह्म मुहूर्त में हुई मां सिद्धिदात्री की पूजा

नवरात्र और विजयादशमी की परंपरागत पूजा के लिए मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे मां भगवती के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आराधना की।

मंदिर के शक्तिपीठ में दो घंटे से अधिक समय तक चले अनुष्ठान को प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी और उनकी पुरोहित टीम ने सम्पन्न कराया।

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिला, प्रियंका गांधी बोलीं- गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी हो

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations