Skip to content

फिर बदलेगा शहरों का नाम, हरिगढ़ होगा अलीगढ़…मयन नगर बनेगा मैनपुरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अब कुछ और जिलों का नाम बदलने की कवायद चल रही है। अब यूपी के अलीगढ़ और मैनपुरी का नाम भी बदला जाएगा।

इन दो शहरों का होगा नामकरण

इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलने के बाद अब अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ और मैनपुरी को मयन नगर करने का प्रस्ताव दोनों जगह जिला पंचायत की बैठक में पास कर दिया गया है।

सीएमएस की छात्राओं ने वीर जवानों के लिए भेजी राखियां

बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव पास

जानकारी के मुताबिक, जिला पंचायत की सोमवार को दूसरी बोर्ड बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार परिसर में सभी सदस्यों की मौजूदगी में अलीगढ़ ज़िले का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पास किया गया।

हरिगढ़ होगा अलीगढ़

अलीगढ़ जिला पंचायत की पहली बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलने को लेकर ही मंथन हुआ। जिला पंचायत की बैठक में बिजौली के ब्लाॅक प्रमुख उमेश यादव और अतरौली ब्लॉक प्रमुख केशरी सिंह की ओर से अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ किये जाने का प्रस्ताव रखा गया।

सपा विधानमंडल दल की बैठक, अखिलेश बोले- केंद्र और यूपी सरकार ने जनता को किया निराश

दोनों का कहना था कि, अलीगढ़ का नाम पूर्व में हरिगढ़ था। इसलिए फिर से इसका पुराना नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव किया जाए। इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद जिला पंचायत ने इसे स्वीकार कर लिया।

अलीगढ़ का नाम बदलने का सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि, बोर्ड की बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया है। इसके अलावा धनीपुर हवाई पट्टी का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर करने समेत भी कई प्रस्ताव पारित हुए हैं।

मयन नगर होगा मैनपुरी

उधर, मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष वंदना भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मैनपुरी का नाम बदलकर मयन नगर करने का प्रस्ताव सदस्य योगेंद्र प्रताप की ओर से रखा गया। प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया।

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती, सपा प्रमुख ने किया नमन

मैनपुरी का नाम बदले जाने के पीछे दिया जा रहा ये तर्क

अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने कहा कि, बोर्ड में प्रस्ताव पारित हो गया है और अब इसे जल्दी ही शासन को भेजा जाएगा। मैनपुरी का नाम बदले जाने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि, शताब्दी पहले तक मैनपुरी का नाम मयनपुरी था, जो अपभ्रंश होकर मैनपुरी हो गया।

फिरोजाबाद का भी बदलेगा नाम

अलीगढ़ और मैनपुरी से पहले फिरोजाबाद का नाम बदले जाने का प्रस्ताव भी वहां की जिला पंचायत में पारित हो चुका है। फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव है।

मिशन 2022: सपा ने जूही सिंह को नियुक्त किया महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

फिरोजाबाद कांच की चूड़ियों के लिये दुनिया भर में जाना जाता है। अब इसका नाम बदलने पर आगे फैसला उत्तर प्रदेश शासन को लेना है।

इन शहरों का बदल चुका है नाम

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब तक कई प्रमुख शहरों के नाम बदले जा चुके हैं।

सीएमएस की छात्राओं ने वीर जवानों के लिए भेजी राखियां

सबसे पहले मुगलसराय का नाम बदलकर पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर किया गया। इसके बाद इलाहाबाद का नाम प्रयागराज हुआ। फिर फिरोजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया।

इन शहरों का नाम बदलने की भी है मांग

शहरों और जिलों का नाम बदलने का सिलसिला अभी थमता नहीं दिख रहा है। वहीं कई शहर हैं जिनका नाम बदलने की मांग हो रही है।

सपा विधानमंडल दल की बैठक, अखिलेश बोले- केंद्र और यूपी सरकार ने जनता को किया निराश

मिर्जापुर का नाम विंध्य धाम, आगरा का अग्रवन, सुल्तानपुर का कुश भवन, आजमगढ़ का आर्यगढ़ और गाजीपुर का नाम बदलकर गाधिपुरी करने की मांग की जा रही है।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations