Skip to content

Prayagraj : शिवपाल यादव ने नरेंद्र गिरि की समाधि पर टेका मत्था, यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर कही ये बात

प्रयागराज, इंद्रा यादव। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा प्रयागराज पहुंची। जहां प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

यूपी चुनाव : कल से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू, बाराबंकी से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेगी प्रियंका गांधी

शिवपाल यादव ने नरेंद्र गिरि की समाधि पर टेका मत्था

वहीं प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव सुबह 8 बजे श्री मठ बाघंबरी गद्दी पहुंचे। जहां उन्होंने नरेंद्र गिरि की समाधि पर मत्था टेका और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए

नरेंद्र गिरी डेथ केस पर उन्होंने बोला कि, सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, महंत नरेंद्र गिरि जिस व्यक्तित्व के स्वामी थे उस व्यक्तित्व का व्यक्ति आत्महत्या नहीं कर सकता। हमारी उनकी बहुत घनिष्ठता थी। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है।

अयोध्या : प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने परखीं दीपोत्सव की तैयारियां

प्रसपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान प्रसपा अध्यक्ष ने सूबे की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, प्रदेश में गुंडों और माफियाओ का राज है, किसानों पर अत्याचार हो रहा है। शिवपाल यादव ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेरा।

Drug Case : अनन्या पांडे से एनसीबी ने 2 घंटे तक की पूछताछ, कल फिर देने होंगे सवालों के जवाब

भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सारे विकल्प खुले हैं

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा है कि, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सारे विकल्प खुले हैं। शिवपाल ने संकेत दिया कि, वह सपा और कांग्रेस दोनों से गठबंधन कर सकते हैं।

शिवपाल बोले- प्राथमिकता समाजवादी पार्टी को देंगे

शिवपाल यादव ने कहा कि, समान विचारधारा वाले, सेक्युलर दलों से बंधक चाहते हैं, लेकिन प्राथमिकता समाजवादी पार्टी को लेकर है। हमारा प्रयास है कि, हम एक होकर अलाइंस में लड़ेंगे और कामयाब होंगे, बीजेपी को हरा पाएंगे ।

Aryan Khan Drugs Case: जानें क्यों शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ पहुंची थी NCB की टीम?

अखिलेश यादव को सद्बुद्धि मिले- शिवपाल

अखिलेश यादव के गठबंधन को तैयार न होने को लेकर उन्होंने कहा कि, हमने मथुरा कृष्ण जन्मभूमि से यात्रा शुरू की और भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में यात्रा समाप्त होगी। ईश्वरीय शक्तियों से प्रार्थना की है कि, अखिलेश यादव को सद्बुद्धि मिले ।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations