Skip to content

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान परिसर का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान सभा के मा0 अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान सभा परिसर का निरीक्षण किया। इसके अलावा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान परिसर के प्रेस रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मौजूदा पत्रकारों से वार्तालाप किया। पत्रकारों की तकनीकी समस्याओं के विषय पर चर्चा की और आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधान सभा स्थित प्रेस-रूम को आधुनिक बनाने के लिए प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे को निर्देशित किया।

मा0 अध्यक्ष जी ने विधान भवन स्थित वी0आई0पी0 कैफेटेरिया व विधान भवन गैलरी का निरीक्षण करते हुए मा0 सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त शिकायतों पर गम्भीरता से विचार करते हुए खान-पान की वस्तुओं की गुणवता बढ़ाने हेतु प्रमुख सचिव विधान सभा को त्वरित कारवाई किये जाने के लिए कहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर पंकजजी ने कहा कि उनके लम्बे पत्रकारिता जीवन में पहली बार किसी विधान सभा अध्यक्ष ने प्रेस-रूम का निरीक्षण किया है। इस दौरान सम्मानित पत्रकार दिनेश शर्मा, कलानिधि मिश्र,  अविनाश शुक्ल,  अशोक, एवं शाश्वत तिवारी, समेत अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे। 

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations