Skip to content

डॉ. अरविंद कुमार बने आदर्श दानवीर, राज्यकोष में दान की सारी संपत्ति

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से ताल्लुक रखने वाले समाजसेवी डॉ. अरविंद गोयल के फैसले ने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश को चौका दिया है। समाजसेवा की भावना रखने वाले डॉ. गोयल ने अपने जीवन की संपूर्ण संपत्ति राज्य सरकार को सौंपने का निर्णय लिया है। डॉ. अरविंद ने बताया कि प्रदेश सरकार समाज के लिए बेहतर काम कर रही है। इसी कड़ी में हम अपनी मेहनत से कमाई संपत्ति को जरूरतमंदो के लिए दान करूंगा। स्वच्छता, अनाथालय औऱ शिक्षा में संपत्ति का सद्पयोग होगा। धार्मिक ग्रंथों में कई दानवीरों का जिक्र होता है, निस्वार्थ दान देने वाले नाम के लिए नहीं बल्कि समाज हित के लिए दान करते है। डॉ. गोयल पच्चीस सालों से समाज सेवा कर रहे है। डॉक्टर ने बताया कि समाज हित में सर्वस्व समर्पित वाले फैसले के साथ हमारा पूरा परिवार है। इससे बेहद खुशी है कि मेरी संपत्ति से कई परिवारों की जरूरतें पूरी होंगी। गरीबों के मुफ्त ईलाज, गरीबों के बच्चों की शिक्षा औऱ वृद्धों के सेवा में समर्पित दान को राज्य सरकार से आशा है कि मेरे द्वारा दी संपत्ति की सदपयोग किया जाएगा। डॉ. अरविंद गोयल के इस फैसले से समाज में एक प्रेरणा उत्साहित हुई। आज भी सनातन धर्म का प्रताप दिखाई दे जाता है। आदर्श औऱ प्रेरणा का स्वरूप डॉ. की चारों तरफ श्रद्धात्मक चर्चा हो रही है।  

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations