लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी संगठन के सभी पदाधिकारियों के कठिन परिश्रम और व्यावहारिक स्वरूप के कारण बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। बीजेपी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर विपक्ष को डंके की चोट पर हरा दिया है। भारत में पहली बार एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। दरसअल देश की दलित महिला राष्ट्रपति पद पर आसीन हुए है। द्रोपदी मुर्मू की जीत पर बीजेपी संगठन में काफी उत्साह है। यूपी भारतीय जनता पाटी के प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी।
श्री स्वतंत्र देव सिंह ने बधाई संदेश में कहा कि सामान्य परिवार में जन्मी जनजातीय गौरव एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतीक माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत की 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के प्रशासनिक व सार्वजनिक जीवन के अनुभव का लाभ पूरे राष्ट्र को मिलेगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारत की 15वीं व प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर हर्षोल्लास के साथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर जश्न मनाया और मिष्ठान खिलाकर लोगों को बधाईयां दी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री लक्ष्मण आचार्य तथा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय गोंड के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के राज्यमुख्यालय से लालबाग चौक तक ढोल-नगाडों के साथ लोगों को मिष्ठान खिलाते व बधाईयां देते हुए पहुंचे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के रूप में भारत की जनजातीय समाज से पहली राष्ट्रपति बनने पर लोगों को बधाईयां दी व मिष्ठान वितरण किया।