Skip to content

‘बैसाखी’ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं- सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का भी त्योहार है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा ये पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं और किसान व कृषि संस्कृति का भी परिचायक है। ये लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि की कामना की है।

Uncategorized
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations