Skip to content

यूपी स्थापना दिवस : संबित पात्रा ने दी शुभकामनाएं, अखिलेश पर बोला हमला, कहा- जो जिन्ना से करे प्यार वो पाकिस्तान से कैसे करे इनकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जहां आज अपना 73वां स्थापना दिवस मना रहा है। वहीं भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उत्तर प्रदेश की जनता को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

Lucknow IT Raid: आयकर विभाग की गिरफ्त में सुपारी कारोबारी, 34 घंटों से रेड जारी है रेड, जानें अब तक क्या-क्या मिला ?

संबित पात्रा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

संबित पात्रा ने राजधानी लखनऊ में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। और कहा कि, जब से पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है। तब से प्रदेश में विकास हुआ है। गरीबों को उनका हक मिला है। प्रदेश की अर्थव्यस्था ऊंचाईयां छू रही है।

यूपी स्थापना दिवस: 73 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, जानें राज्य से जुड़ी कुछ खास बातें ?

अखिलेश यादव पर जमकर बोला हमला

वहीं संबित पात्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।और कहा कि, एक तरफ जहां पूरा देश उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मना रहा है। वहीं अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में कहा कि, पाकिस्तान भारत का दुश्मन नहीं है। यह शर्मनाक है।’

जो जिन्ना से करे प्यार वो पाकिस्तान से कैसे करे इनकार

अखिलेश के बयान पाकिस्तान का दुश्मन भारत नही है, इस पर पात्रा ने निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा, ‘जिन्ना से जो प्रेम करे वह पाकिस्तान से प्रेम को कैसे इनकार कर सकता है। जिन्ना को लेकर अखिलेश आए हैं। यह शर्मनाक है। कसाब को अखिलेश ने स्टार प्रचारक बना दिया।

जानिए आज का पंचांग पंचमी और षष्ठी तिथि

अखिलेश में नैतिकता है तो जारी करें उम्मीदवारों की लिस्ट

संबित पात्रा ने अखिलेश यादव को चैलेंज दिया और कहा कि, अगर अखिलेश आपने हिम्मत है नैतिकता है तो लिस्ट जारी करें। सपा ने गुंडे और बदमाशों को टिकट दिया है। याकूब मेमन अगर जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी टिकट दे देते।

10 मार्च को भाजपा की सरकार बनने जा रही है

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। ओपिनियन पोल को लेकर पत्र लिखा है। वे ओपिनियन पोल से डर गए हैं। 10 मार्च को भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

संबित पात्रा ने जनता से कहा कि, चुनना आपको है, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे या गुंडा एक्सेप्रेसवे।

मेरठ : अमित शाह ने ‘प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम’ को किया संबोधित, जानिए क्या कहा ?

2017 के बाद यूपी में विकास हुआ

उन्होंने कहा कि, आज यूपी योगी-मोदी के नेतृत्व में सबसे सुरक्षित प्रदेश है। 2017 के बाद यूपी में विकास हुआ है। यूपी की आर्थिक स्थिति बदली है। 50 से ज्यादा योजनाओं में यूपी आगे है।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations