Skip to content

बिजनौर में स्वतंत्र देव सिंह ने घर-घर जाकर किया संपर्क, जनता को गिनाई सरकार की उपलब्धियां

खनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बिजनौर में घर-घर जाकर संपर्क किया जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि, बिजनौर वह जगह है जहां पांडवों ने धर्म की स्थापना की थी। तब भी एक धर्म युद्ध हुआ था, और आज 2022 में भी एक धर्म युद्ध लड़ा जा रहा है।

आज का पंचांग : भगवान विष्णु की पूजा करने से प्राप्ति होती है दीर्घ आयु

उत्तर प्रदेश का यह चुनाव धर्म की स्थापना का युद्ध है। मैं जानता हूं कि, बिजनौर की जनता विधर्मियों को हराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

5 साल में किसी सरकार में नहीं हुआ इतना विकास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, जितना विकास योगी जी ने बीते पांच साल में कर दिया है, उतना यूपी के इतिहास में पांच साल में किसी सरकार में नहीं हुआ। बिजनौर से मुरादाबाद तक हाईवे का निर्माण कार्य जारी है।

बिजनौर को गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात

बिजनौर को गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात भी मिलने जा रही है। 300 करोड़ की लागत से यहां विदुर मेडिकल कॉलेज बन रहा है। अगले 5 वर्ष में योगी सरकार बिजनौर को अत्याधुनिक और विकसित शहर बना कर देगी।

UP Election : BSP, कांग्रेस और AAP समेत कई पार्टी के नेता भाजपा में शामिल, डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना से उत्तर प्रदेश को 43 लाख आवास मिले है। 24 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी गई है। उन्होंने कहा कि विजनौर में महिलाओं से छेड़खानी करने वाले अब जेल के अंदर हैं। अपराधियों को यहां से खदेड़ दिया गया है। चारों और सड़कों का जाल बिछ रहा है।

जनता का योगी-मोदी पर विश्वास है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बहुत काम हुआ है। जनता का योगी-मोदी पर विश्वास है और आने वाली सरकार योगी के नेतृत्व में ही बनेगी।

सपा सरकार बनने पर स्थाई होंगे संविदा कर्मचारी, नहीं छोड़ेंगे विकास में कोई कसर : शिवपाल सिंह यादव

स्वतंत्र देव ने कहा कि, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। योगी-मोदी सरकारों के प्रयास से उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर बने हैं। डिफेंस कॉरिडोर के विकास से निवेशकों का रुझान उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा है।

युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी दी गई

उन्होंने कहा कि, योगी सरकार ने 50,0000 युवाओं को बिना किसी भेदभाव के नौकरी दी। साढे़ तीन लाख युवाओं को संविदा पर नौकरी दी गई। 25 लाख लोगों को एक जनपद एक उत्पाद योजना से जोड़ा गया। कोरोना के दौरान पंद्रह करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया गया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला : कहा- यही है लाल टोपी के काले कारनामे

गन्ना किसानों को 150000 करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान कराया गया। किसान सम्मान निधि से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में पांच नए एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हुए। उन्होंने नए भारत के निर्माण के लिए लोगों से भाजपा के साथ आने की अपील की।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations