Skip to content

सपा सरकार बनने पर स्थाई होंगे संविदा कर्मचारी, नहीं छोड़ेंगे विकास में कोई कसर : शिवपाल सिंह यादव

इटावा। विधानसभा में पांच बार जसवंत नगर का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला : कहा- यही है लाल टोपी के काले कारनामे

जो मेरे साथ हैं उन्हें कभी निराश नहीं करते- शिवपाल

जसवंत नगर की जनता से मिले समर्थन से भावुक हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, जो मेरे साथ हैं उन्हें कभी निराश नहीं करते। ढूढहा में आयोजित कार्यक्रम में भतौरा के प्रधान अनवर सिंह, मलजनी के प्रधान लक्ष्मीनारायण, गंगाराम, गुलाब सिंह, सुरेश और राम औतार ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया।

क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

इस मौके पर शिवपाल यादव ने उपस्थित लोगों से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि, क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

UP Congress Manifesto : यूपी के लिए कांग्रेस ने जारी किया ‘उन्नति विधान’, देखिए क्या-क्या किए वादे ?

नौजवानों और बेकारों की समस्याओं को हल किया जाएगा

इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को किसान और गरीब के लिए घातक बताते हुए कि, समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं, नौजवानों और बेकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

भाजपा राज में अडानी और अंबानी को फायदा हुआ

उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार के राज में अडानी और अंबानी घरानों को सबसे अधिक फायदा हुआ है। मलजनी गांव में बूथ प्रभारी शैलेश शाक्य ने चुनावी कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

कोरोना के मामलों में कमी के बाद Haryana सरकार का बड़ा फैसला : आज से सभी कर्मचारियों को दफ्तर बुलाया

शिवपाल यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताएंगे

कार्यक्रम में राजा मलजनी ने भी शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले इस नेता को रिकार्ड मतों से जिता कर विधान सभा भेजेंगे।

शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत

भतौरा, जगसौरा और सकौआ गांव में भी कमलेश यादव, देवीदीन प्रजापति, कृष्णमुरारी गुप्ता, आनंद गुप्ता, राकेश चौधरी, विनोद कुमार शर्मा, अमित दिवाकर, राकेश जाटव, ओमप्रकाश चौधरी, मकरंद सहित उपस्थित जनता ने शिवपाल सिंह यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Hijab Controversy पर बोलीं प्रियंका गांधी- महिलाओं को अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का हक

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations