Skip to content

योगी सरकार पर हमलावर स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- जनता की आंखों में धूल झोंक रही भाजपा

लखनऊ। यूपी चुनाव नजदीक है। ऐसे में लखनऊ में समाजवादी पार्टी की वर्चअल रैली को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, सरकार जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। योगी भले ही गुंडों को हटाने का दावा करते हैं लेकिन गोरखपुर में अभी भी गुंडाराज चल रहा है।

Republic Day: दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 27 हजार से ज्यादा जवान तैनात

एनकाउंटर के नाम पर लोगों का शोषण करती हैं योगी सरकार

मौर्य ने कहा कि, लखीमपुर में जो कुछ भी हुआ वो बहुत निराशाजनक है। केंद्र के राज्यमंत्री का बेटा इसमें शामिल था। दूसरी तरफ योगी सरकार एनकाउंटर के नाम पर लोगों का शोषण कर रही है। जहां पर प्रदेश के लोग और बहन बेटियां सुरक्षित न हो ऐसी सरकार नहीं चाहिए।

योगी सरकार में सबसे ज्यादा शोषण किसानों का हुआ

उन्होंने आगे कहा कि, सभी मेडिकल संस्थाओं में सिर्फ एक विशेष वर्ग की भर्तियां चल रही हैं, मैं काफी समय से ये सब देख रहा था। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा शोषण किसानों का हुआ है।

भारत के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

इससे पहले रविवार को एक इंटरव्यू मे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को भाजपा ने अजगर की तरह निगल लिया।

इस बार साफ होने वाला है भाजपा का सूफड़ा

उन्होंने बताया कि, भाजपा छोड़ने के बाद से नेताओं के फोन आए लेकिन मैंने किसी का फोन नहीं उठाया। भाजपा का इस बार सूफड़ा साफ होने वाला है और सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा ने डर से नया कृषि कानून को वापस लिया

मौर्य ने कहा कि, भाजपा ने जनता के साथ वादाखिलाफी की है। इन्होंने नारा तो दिया कि सबका साथ सबका विकास और काम उल्टा किया है। संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा ने चुनाव में जनाधार खोने के डर से नया कृषि कानून को वापस लिया है।

कल गाज़ियाबाद में सीएम योगी : घर-घर संपर्क करते हुए करेंगे चुनाव प्रचार, लोगों के साथ करेंगे बैठक

उन्होंने कहा कि, इस सरकार में किसानों को ठगा गया। भाजपा किसान सम्मान निधि की बात करती है लेकिन दस गुना ज्यादा किसानों की फसलें छुट्टा जानवर चर जाते हैं। 2017 में भाजपा में शामिल होने को उन्होंने इत्तेफाक बताया।

14 जनवरी को सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य

बता दें कि बीते 14 जनवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, बिल्हौर से विधायक भगवती सागर, शाहजहांपुर विधायक रोशनलाल वर्मा, शिकोहाबाद , फिरोजाबाद के विधायक मुकेश वर्मा, बांदा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, सिद्धार्थनगर विधायक चौधरी अमर सिंह और विनय शाक्य शामिल हुए।

Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, यूपी में किए इन IPS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations