Skip to content

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Former CM Kalyan Singh) की हालत और बिगड़ गई है। उनका ब्लड प्रेशर (blood pressure) कम हो गया है।

देश में 150 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस, 24 घंटे में मिले 36,571 नए मामले

इतना ही नहीं पूर्व सीएम कल्याण सिंह सामान्य रूप से पेशाब भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें डायलिसिस (dialysis) पर रखा गया है।

सीएम योगी ने पीजीआई पहुंचा जाना हाल

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीजीआई पहुंचे। स्वतंत्रदेव सिंह भी सीएम के साथ मौजूद रहे।

जेपी नड्डा और अमित शाह से मिले सीएम योगी, जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार !

कल्याण सिंह को वेंटिलेटर पर ही रखा गया है

एसजीपीजीआईएमएस के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया है कि, कल्याण सिंह को वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। धीमान ने कहा कि, देखते हैं आज शाम या शनिवार तक उनकी हालत में कितना सुधार होता है।

पूर्व सीएम को 21 जून को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।

रिटायर IPS के बेटे से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, गोमतीनगर थाने में केस दर्ज

3 जुलाई को पूर्व सीएम को माइनर हार्ट अटैक पड़ा था

संस्थान के अनुसार, 3 जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। वहीं चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।

दो महीने से खराब है पूर्व सीएम की तबीयत

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत करीब दो महीने से खराब है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। वे 89 वर्ष के हैं।

योगी सरकार ने बहनों को दिया गिफ्ट, रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा

राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं कल्याण सिंह

बता दें कि, कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations