Skip to content

सीएम योगी और डिप्टी सीएम पहुंचे दिल्ली, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के रात्रिभोज में होंगे शामिल

 दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औऱ डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक दिल्ली पहुंचे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास पर रात्रिभोज में शामिल होंगे। आगामी मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। इसके अलावा सीएम योगी औऱ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बंधाई देंगे। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में अनवन चल रही है, जिसकों लेकर केंद्रीय हाई कमान सीएम योगी से जानकारी जुटा सकती है। इसके अलावा अग्रिम फैसला लिया जाएगा। आगामी 2024 चुनाव को लेकर पार्टी संगठन सख्त है। फिलहाल चर्चा के बाद साफ होगा कि आखिर सीएम योगी के जाने की वजह क्या-क्या थी।

उत्तर प्रदेशदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations