Skip to content

भाजपा, कांग्रेस, बसपा और सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोगों ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव ने किया स्वागत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या में बसपा, कांग्रेस, भाजपा और सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर : अब इन शर्तों के साथ कर सकते हैं चारधाम यात्रा, नैनीताल HC ने हटाई रोक
   
चुनाव से पहले साइकिल पर सवार हुए ये लोग ?

सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त श्री सुवचन राम, पूर्व विधायक श्री भगेलू राम, डाॅ0 आजम मीर खां, मेम्बर ए.एम.यू. कोर्ट, वरुण गिहार राष्ट्रीय अबरार अहमद, स्टैडिंग कमेटी ए.एम.यू. और बाबा शाह नवाज श्रावस्ती दरगाह पीर हनीफ आदि ने सपा का दामन थामा।
   
पूर्व मनोनीत सभासद सहित तमाम लोग सपा के सदस्य बने

आज सुल्तानपुर की श्रीमती नर्गिस नायाब पत्नी मोहम्मद रिजवान पूर्व बसपा प्रत्याशी इसौली, जिला पंचायत सदस्य सर्वश्री मोहम्मद आसिफा खान, मोहम्मद सईद, मोहम्मद जफर खान सहित प्रधान हाजी पट्टी श्री मोहम्मद अख्तर, 7 क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व बीडीसी, पूर्व प्रधान, पूर्व मनोनीत सभासद सहित तमाम लोग समाजवादी पार्टी के सदस्य बने।

Lucknow: कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से की अपील, इस भारी बारिश के दौरान घर पर रहें
   
जावेद अहमद समेत कइयों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

समाजवादी पार्टी में बसपा छोड़कर आये सर्वश्री जावेद अहमद एडवोकेट, अब्दुल अलीम, पप्पू रिजवान, मोहम्मद अशरफ, विवेक यादव, सैय्यद मोहम्मद अब्बास, रईस खान, कांग्रेस सेवा दल के डाॅ0 मोहम्मद वासिफ, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजदीप त्यागी तथा वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी के अतिरिक्त बाबा शाह नवाज, श्रावस्ती दरगाह पीर हनीफ, मधु सूदन कुशवाहा, मोहम्मद अरशद खान, अबरार अहमद आदि कई जिला पंचायत सदस्यों, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।
   
बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक भगेलूराम

पूर्व विधायक सुल्तानपुर श्री भगेलूराम बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए। सुल्तानपुर के कई जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान भी आज सपा के सदस्य बन गए। भदोही की किरन यादव  तथा पीलीभीत के डाॅ0 आजममीर खां, मेम्बर एएमयू कोर्ट ने भी सपा की सदस्यता ली।

उत्तर प्रदेश में अपराध दर 2013 के बाद सबसे कम: एनसीआरबी डेटा

इन लोगों ने भी थामा सपा का दामन
   
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति सेल) श्री सुरेन्द्र सिंह गौतम, श्रीमती कहकशां फिरोज अध्यक्षा नगर पंचायत तुलसीपुर बलरामपुर, फिरोज खां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, बसपा के बद्री प्रसाद चौधरी, भाजपा के कृष्ण कुमार गिहार तथा वरूण गिहार राष्ट्रीय अध्यक्ष गिहार समाज, जिला पंचायत सदस्य सलमान रजा और अन्य उलेमा कौंसिल, वरिष्ठ एडवोकेट, रिटायर्ड अफसर एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में सपा में शामिल हो गए।

मोहम्मद असलम वारसी ने साथियों के साथ ज्वॉइन की सपा

जिला पंचायत सहारनपुर की सदस्य श्रीमती ममता चौधरी, आगरा के कांग्रेस नेता श्री राजेश कुमार शर्मा के अतिरिक्त आयकर के सेवानिवृत्त कमिश्नर श्री सुबचनराम और ऑल इण्डिया मुस्लिम बंजारा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मौलाना मोहम्मद असलम वारसी ने भी अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह से हो रही तेज बारिश

अखिलेश यादव ने सभी का पार्टी में किया स्वागत
    
अखिलेश यादव ने आये हुए सभी पार्टियों के नेताओं एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया, उन्हें बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि इन लोगों के जुड़ने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
                      

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations