Skip to content

BJP में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव का लिया आशीर्वाद

लखनऊ। नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाली अपर्णा बिष्ट यादव गुरूवार रात लखनऊ पहुंची। वहीं अपर्णा बिष्ट यादव ने शुक्रवार को सुबह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद लिया।

कल यूपी दौरे पर जेपी नड्डा : इन विधानसभाओं के पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, बरेली में डोर-टू-डोर करेंगे चुनाव प्रचार

अपर्णा ने मुलायम सिंह का लिया आशीर्वाद

अपर्णा यादव ने शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेने के बाद ट्वीट भी किया। भाजपा में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी का आशीर्वाद लिया।

इससे पहले अपर्णा बिष्ट यादव गुरुवार रात को नई दिल्ली से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

अखिलेश के सामने बड़ा संकट : कुंदरकी विधानसभा सीट पर टिकट वितरण के बाद जोरदार प्रदर्शन

एयरपोर्ट के बाहर उनके समर्थक ढोल-नगाड़े के साथ मुस्तैद थे, और उनके आगमन पर जमकर फूलों की बारिश भी की गई। इसके बाद भांगड़ा तथा अन्य नृत्यों पर इनके समर्थक काफी देर तक झूमते रहे। एयरपोर्ट से घर आने के रास्तों पर भी जगह-जगह पर अपर्णा का स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations