Skip to content

Uttarakhand Election: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से निष्कासित किशोर उपाध्याय, टिहरी से लड़ेंगे चुनाव

देहरादून। उत्तराखंड फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है। टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Mathura : बांके बिहारी मंदिर में अमित शाह ने की पूजा अर्चना, मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर अखिलेश पर बोला हमला

गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

किशोर टिहरी से लड़ेंगे चुनाव

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं राज्य में केवल डोईवाला सीट पर भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित करना है।

सांसद और सपा नेता स्वर्गीय अमर सिंह का जन्मदिन : राजनीति के अलावा फिल्मों में किया अभिनय

विधायक धन सिंह नेगी ने थामा कांग्रेस का हाथ

टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने भी गुरुवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

किशोर कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित

किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था।

पुलिस को मिली कामयाबी : 40 लीटर देशी शराब और 100 लीटर लहन बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद राज्य की विभिन्न सीटों पर कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला। जिसके बाद बुधवार देर रात सूची में कई बदलाव भी किए गए।

उत्तराखंड
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations