Skip to content

Deepotsav 2021: 12 लाख दीयों से जगमग होगी रामनगरी,बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

लखनऊ। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दीपोत्सव पर अयोध्या नगरी में 12 लाख दीये जलाएगी।

यूपी चुनाव 2022: बीजेपी में शामिल हुए सपा विधायक सुभाष पासी, स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे।

‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की एक टीम अयोध्या में

सभी रामकथा पार्क में भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण जी के स्वरूपों का स्वागत करेंगे और शाम को राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव में शामिल होंगे इस आयोजन को देखने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की एक टीम अयोध्या में है।

SP-RLD में गठबंधन पर बात पक्की, रालोद नेता ने कहा- जल्द करेंगे घोषणा

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीए को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा। रामकी पैड़ी के 32 घाटों पर दीपों को प्रज्जवलित करने के काम में 12 हजार स्वयंसेवी करेंगे। रामनगरी के अन्य पौराणिक स्थलों एवं मंदिरों पर तीन लाख दीप जलाए जाएंगे।

लोक संस्कृति को जीवंत कर रहा दीपोत्सव

दीपोत्सव में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, झारखंड, नोएडा, झांसी, नागपुर, पंजाब आदि राज्यों के करीब 1200 कलाकार लोक संस्कृति का प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ के करीब एक दर्जन कलाकार अवधी लोकनृत्य की प्रस्तुति दे रहे हैं।

Afghanistan:फिर धमाकों से दहला काबुल, सीरियल ब्लास्ट में 19 लोगों की मौत, 50 घायल

जयपुर का कालबेलिया नृत्य, पंजाब का भांगड़ा, बांदा का पाई डंडा, मथुरा का बम रसिया, झांसी का राई, सोनभद्र के मादल वादन के जरिये लोक संस्कृति की समृद्धि की झलक दिख रही है। हरियाणवी नृत्य, झारखंड का छाऊ नृत्य झांकियों को भव्यता दे रहा है।

राम मंदिर की नींव पर जलाए जाएंगे 51 हजार दीये

इस बार के दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर दस लाख दो हजार दीप जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी के अलावा राम मंदिर परिसर में भी ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। रामलला के वैकल्पिक गर्भगृह के अलावा निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर का कोना-कोना दीपों के प्रकाश से आलोकित किया जाएगा।

100 करोड़ वसूली कांड : अनिल देशमुख को कोर्ट ने 6 नवंबर तक ED की कस्टडी में भेजा

निर्माणाधीन राम मंदिर की नींव पर कतारबद्ध दीप सजाए जा रहे हैं। कुल एक लाख 22 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में पंक्तिबद्ध दीप रखे गए हैं। राम मंदिर में अब तक 30 हजार दीपों को जलाने का लक्ष्य था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सुझाव पर इनकी संख्या 51 हजार कर दी गई है।

12 हजार स्वयंसेवी करेंगे दीपों को प्रज्जवलित

राम की पैड़ी परिसर में दीपों को बिछाए जाने का काम मंगलवार को देर रात तक पूरा किया जाता रहा। बुधवार को प्रथम बेला तक इन दीपों में तेल और बाती डाले जाने का अभियान शुरू होगा। सायं 4:45 बजे से दीपों का प्रज्जवलन शुरू होगा।

SP-RLD में गठबंधन पर बात पक्की, रालोद नेता ने कहा- जल्द करेंगे घोषणा

रामकी पैड़ी के 32 घाटों पर दीपों को प्रज्जवलित करने के काम में 12 हजार स्वयंसेवी लगाए गए हैं। रामकी पैड़ी पर नौ लाख और रामनगरी के अन्य पौराणिक स्थलों एवं मंदिरों पर तीन लाख दीप जलाए जाएंगे।

ग्रीन पटाखों की होगी आतिशबाजी

इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। इसके लिए यहां अलग से मंच बनाया गया है। करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी।

सरयू पुल व घाटों को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया

अलग-अलग रंगों के पटाखों से आसमान सतरंगी हो जाएगा। सरयू पुल व घाटों केे फूलों एवं विद्युत झालरों से सजाया गया है। शाम होते ही पूरा सरयू तट रोशनी में नहा उठता है।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में भाजपा की करारी हार, चारों विधानसभा सीटों पर टीएमसी की जीत

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations