Skip to content

उत्तराखंड में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कहा- सरकार को जनता की परवाह नहीं

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने डीजल, पेट्रोल और गैस के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध का अजब तरीका अपनाया।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस परियोजना पर बन रहे यमुना पुल का एक तरफ का हिस्सा यातायात के लिए खुला

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

प्रदेश सचिव नंदलाल गड्ढे में उतरे और खुद को मिट्टी से ढक लिया। गले तक मिट्टी में धंस कर उन्होंने महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। वह डेढ़ घंटे तक गड्ढे में रहे।

अधिवक्ताओं ने डीएम और पुलिस कमिश्नर नोएडा को सौंपा ज्ञापन, किसानों को रिहा करने की मांग

महंगाई से आम जनता की कमर टूटी

बाहर निकलने के बाद नंदलाल ने कहा कि, लगातार बढ़ते दामों से जनता के हालात बदतर हो रहे हैं। महंगाई से आम जनता की कमर टूट गयी है। लेकिन सरकार को जनता की परवाह नहीं है। 

देहरादून डीएम कार्यालय पर महिला कांग्रेस ने भी किया प्रदर्शन

वहीं लगातार बढ़ रही महंगाई और रसोई गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया।

UP पंचायत चुनाव में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को मिली मदद, सरकार ने दिया 600 करोड़ का मुआवजा

वादे पर भी खरी नहीं उतरी सरकार

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, भाजपा सरकार में जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। जबकि सबका साथ सबका विकास के वादे पर भी सरकार खरी नहीं उतर पाई है।

भाजपा ने प्रदेश को धरना प्रदेश बना दिया

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, जब से भाजपा सत्ता में आई महंगाई बढ़ती चली गई। उपनल कर्मचारियों से लेकर पंचायती राज कर्मचारी समेत सभी लोग अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा ने प्रदेश को धरना प्रदेश बना दिया है। 

छठे इस्टर्न इक्नॉमिक फोरम में PM मोदी का संबोधन, कहा- भारत रूस का एक विश्वसनीय भागीदार है

उत्तराखंड
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations