Skip to content

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि, साधना न्यूज़ चैनल पर प्रसारित हुआ कार्यक्रम


लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के निधन पर जहां पूरा देश शोक में डूबा है। तो वहीं सभी लोग पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि दी रहे हैं। साधना प्लस न्यूज़ चैनल ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

UP:आगरा में बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत, 15 लोग घायल

वहीं मंदिर आंदोलन के नायक रहे कल्याण सिंह जी को साधना प्लस चैनल ने नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

UP: आज से खुलें कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल, 3-3 घंटे की 2 शिफ्ट में चलेंगी कक्षाएं

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी दुनिया को अलविदा कह गए हैं। ये देश में दुःख का लम्हा है। कल्याण सिंह जी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे। इसके साथ ही वो भारतीय जनता पार्टी के कुछ कद्दावर नेता रहे।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई शीर्ष नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल्याण सिंह के निधन को राजनीति के एक युग का अंत करार दिया।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा था कि, मेरा दुख, शब्दों से परे है. कल्याण सिंह जी, राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान।

काबुल से श्री गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भारत पहुंचीं, हरदीप सिंह पुरी ने गुरुग्रंथ साहिब को किया रिसीव

उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है. उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात कर संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा था कि, भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी।

वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे। कल्याण सिंह जी ने समाज के लिए वंचित तबके के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में कई प्रयास किए।

SC ने मोदी और योगी सरकार को दिया आदेश, कहा- 2 हफ्ते में किसान धरने का हल निकाले

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations