Skip to content

इन 1380 शूरवीरों को मिलेगा पदक, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) से पहले देश के उन शूरवीरों के नामों का एलान हो गया है, जिन्हे राष्ट्रीय पदक मिलेगा। कल यानि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1380 पुलिसकर्मियों को पदक मिलेगा। इसमें दिल्ली पुलिस 6 कर्मियों को बहादुरी पदक मिलेगा। वहीं यूपी के 4 वीरों को प्रेसीडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

1380 पुलिसकर्मियों के नामों का ऐलान

केंद्र सरकार ने 1380 पुलिसकर्मियों के नामों का एलान किया है। इनमें 662 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक मिला है। 628 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

साधना टीवी विश्व का नंबर 1 भक्ति चैनल, 22 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर

662 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा

88 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देने का एलान हुआ है। साथ ही 662 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से कल सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली के 6 पुलिसकर्मियों को मिलेगा बहादुरी पुरस्कार

दिल्ली पुलिस के जिन 6 कर्मियों को मेडल से सम्मानित किया जाएगा, उसकी लिस्ट जारी हो गई है। इनमें दिल्ली दंगों में शहीद हुए रतन लाल को बहादुरी पदक मिलेगा। इसके अलावा घायल अमित शर्मा, अनुज कुमार को भी बहादुरी पदक दिया जाएगा।

14 अगस्त ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के नाम, PM मोदी बोले- बंटवारे के दर्द को नहीं भुलाया जा सकता

यूपी के 4 जवानों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस मेडल

यूपी के 4 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। इसमें CP नोएडा आलोक सिंह को PPM अवार्ड यानि प्रेसिडेंट पुलिस अवार्ड मिलेगा। SP CBCID गीता सिंह, SI वाजिद खान,प्लाटून कमांडर जगत नारायण मिश्रा को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा।

उमेश त्यागी को गृह मंत्रालय भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जायेगा

आतंक का पर्याय खूंखार अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराने वाले उत्तर प्रदेश के बरेली परिक्षेत्र के आईजी रमित शर्मा के कार्यालय में तैनात उमेश त्यागी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गृह मंत्रालय भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जायेगा।

अपराधियों पर भारी पड़े योगी सरकार के 4.5 साल, 8472 एनकाउंटर, 146 बदमाश ढेर

उमेश त्यागी को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 2019 में चयनित किया गया था। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली आदि जनपदों में अपराधियों के लिए यमराज बने उमेश त्यागी ने एक दो नहीं बल्कि 13 एनकाउंटर किये।

उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक उमेश त्यागी ने कई खूंखार अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। उमेश त्यागी ने उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल के कुख्यात प्रकाश पांडेय गैंग का सफाया करने के साथ ही रामपुर में बाबा हरि गिरि का एनकाउंटर किया।

गोरखपुर मंडल के 75 खिलाड़ि‍यों का सम्‍मान, सीएम बोले- पूर्वांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं

इसी के साथ नरेशा धीमर और सर्वेशा धीमर जैसे ईनामी अपराधियों को ढेर किया। नरेशा धीमर एक लाख का ईनामी अपराधी था, जिसको कई जिलों की पुलिस सरगर्मी से ढूंढ रही थी। उसे भी टीम उमेश त्यागी ने मार गिराया था।

गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए उमेश त्यागी का चयन करने पर पुलिस विभाग से जुड़े तमाम लोगों ने उमेश त्यागी को बधाईयां दी हैं।

जम्मू कश्मीर पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार

जम्मू कश्मीर पुलिस के 256 कर्मियों को वीरता पुरस्कार मिलेगा। वहीं एक राष्ट्रपति पदक मिला है। इसके अलावी आईटीबीपी के 23 जवानों को वीरता पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। मई-जून, 2020 में गलवान घाटी पर हुए झड़प में बहादुरी के लिए ITBP के 20 जवान शामिल हैं, जिन्हें सम्मानित किया गया है।

साधना टीवी विश्व का नंबर 1 भक्ति चैनल, 22 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर

देश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations