Skip to content

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को बनाया पार्टी विधायक दल का नेता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बाद सबसे बड़े दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा खेल खेला है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर इटावा के जसवंतनगर से विधायक निर्वाचित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए PF की ब्याज दरों में कटौती, अब मिलेगा इतना कम ब्याज

शिवपाल यादव अब नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेंगे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नई परंपरा प्रारंभ कर दी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी विधायक दल का नेता घोषित किया है। शिवपाल सिंह यादव विधानसभा में अब नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेंगे।

अखिलेश यादव ने 21 मार्च को बुलाई बैठक

पहले यह पद राम गोविंद चौधरी के पास था, लेकिन बलिया के बांसडीह से चुनाव हारने के बाद वह इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 21 मार्च को लखनऊ में पार्टी के सभी निर्वाचित विधायकों की बैठक भी बुलाई है। सभी विधायकों को पार्टी कार्यालय में बुलाया गया है, जहां पर अखिलेश यादव सुबह 11 बजे से उनसे भेंट भी करेंगे।

अखिलेश यादव ने ‘वायरल रिकॉर्डिंग’ का जिक्र कर राष्ट्रपति से की यह मांग ?

करहल से चुनाव जीतने के बाद अब विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा देंगे अखिलेश

अखिलेश यादव ने अपने इस कदम से यह संकेत भी दे दिया है कि वह मैनपुरी के करहल से चुनाव जीतने के बाद अब विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे देंगे। वह आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। जहां से सपा को बड़ी सफलता मिली है। पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

आजम खां भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे

इसके साथ ही अखिलेश यादव का फोकस 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी है। माना जा रहा है कि सीतापुर की जेल मे बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। आजम खां रामपुर से सांसद हैं।

अखिलेश यादव ने सपा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर इन्हें नामित किया, देखें ?

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations