Skip to content

CP आलोक सिंह को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- अच्छे पुलिस अधिकारियों पर राजनीति बहुत निंदनीय

नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी लगातार चुनाव आयोग में बीजेपी नेताओं और पुलिस, प्रशासन द्वारा चुनाव के दौरान भेदभाव किए जाने के आरोप लगा रही है।

PM मोदी की UP में दूसरी ‘जन चौपाल’ वर्चुअल रैली कल : 1 लाख से ज्यादा लोग सीधे जुडेंगे, तैयारियां पूरी

वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा नोएडा पुलिस आयुक्त आलोक सिंह पर लगाए गए आरोपों के बाद लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

आलोक सिंह ने ईमानदारी से किया काम

लोगों का कहना है कि, ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारी हैं नोएडा के प्रथम पुलिस कमिश्नर श्री आलोक जी कृपया इन पर राजनीति तो ना करें पूरे कोविड-19 में लोगों की मदद आलोक जी ने की है तथा अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर महिला सुरक्षा पर भी उन्होंने अच्छा काम किया।

गाजियाबाद में मायावती की रैली, BJP-SP पर जमकर बरसीं, जानें क्या कुछ कहा?

अच्छे पुलिस अधिकारियों पर राजनीति बहुत निंदनीय है

वहीं और लोगों ने कहा कि, निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनावी रोटी सेक रही है जो बहुत दुखद है। 2 साल से आलोक जी ने किसी भी समाज के व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं किया है अच्छे पुलिस अधिकारियों पर राजनीति बहुत निंदनीय है।

CP आलोक सिंह और रण विजय सिंह को हटाने की मांग

बता दें कि, सपा ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी चुनाव आयोग में शिकायत से जुड़ा पत्र भेजा है। इसके बाद सपा ने अब चुनाव आयोग से नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और पुलिस उप आयुक्त रण विजय सिंह को हटाने की मांग की है। सपा ने पत्र के जरिए दोनों अधिकारियों पर बीजेपी के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगया है।

अखिलेश-जयंत की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस : बीजेपी के पास नहीं कोई मॉडल, हम गर्मी नहीं युवाओं के लिए भर्ती उतारेंगे

सपा ने लगाए ये आरोप

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लिखा है कि, नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और पुलिस उप आयुक्त रण विजय सिंह बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित कर रहे हैं। साथ ही बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पुलिस विभाग पर भी दबाव बनाया जा रहा है।

Uncategorized
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations