Skip to content

‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान : सीएम योगी बोले- पीएम मोदी- अमित शाह के नेतृत्व में हो रहा राम मंदिर का निर्माण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान को गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई।

पीड़ित किसान परिवारों से मिलीं प्रियंका गांधी: योगी सरकार को घेरा, कहा- कांग्रेस की सरकार बनी तो माफ होंगे किसानों के कर्जे

सीएम योगी ने कार्यक्रम को किया संबोधित

भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हम सब जानते हैं 2014 में इस देश ने अंगड़ाई ली थी।

भारत और भारतीयता की पहले उपेक्षा होती थी

राष्ट्रीय चेतना का जन जागरण हुआ था। भारत और भारतीयता की पहले उपेक्षा होती थी। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पुनर्स्थापना का कार्य स्थापित हो रहा।

PM Modi Europe Visit: आज से 5 दिन के इटली-ब्रिटेन दौरे पर पीएम मोदी, जी-20 की बैठक में होंगे शामिल

मोदी-शाह के नेतृत्व में हो रहा राम मंदिर का निर्माण

उन्होंने कहा कि, बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का श्रेय अमित शाह को जाता हैं। पांच सौ वर्षों के कलंक जिसमें हर भारतीय के अंदर टीस थी कि, अयोध्या में राम मंदिर हो अब वह मोदी जी और अमित शाह के नेतृत्व में मंदिर का निर्माण हो रहा है।

एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत से केंद्र और यूपी में सरकार आई

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत से केंद्र और यूपी में सरकार आई। वर्ष 2022 के चुनाव से पहले संगठन के ढांचे को दुरूस्त करने के लिऐ अमित शाह जी आए हैं। अवध प्रांत हमारे लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है। अयोध्या राम जन्मभूमि इसी प्रांत में स्थिति है।

Lucknow : झूलेलाल पार्क में दीपावली महोत्सव का उद्घाटन, सीएम योगी ने की गंगा मां गोमती की आरती

अयोध्या के दीपोत्सव का प्रोग्राम पूरा विश्व देखेगा

उन्होंने कहा कि, मेरा परिवार भाजपा परिवार के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों का आगमन यहां हुआ है। अयोध्या के दीपोत्सव का प्रोग्राम इतना भव्य होगा जिसको पूरा विश्व देखेगा। उन्होंने काह कि, हर परिवार को भाजपा परिवार से जोड़ने का आज शुभारंभ करेंगे।

अमित शाह ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि, मुगलों के शासन से यह एहसास नहीं हुआ कि यह बाबा विश्वनाथ, श्री कृष्ण श्री राम और बुद्ध की भूमि है।

महंगाई का झटका! लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, जानें

बीजेपी में परिवार का नहीं प्रदेश का विकास हुआ- शाह

बीजेपी सरकार आने के बाद यह एहसास हुआ है। परिवार का विकास नहीं प्रदेश का विकास किया जा रहा। मैं एक हिसाब अखिलेश जी से मांगना चाह रहा हूं कि, आप विदेश कितनी बार गए।

उन्होंने कहा कि, 2014 में परिवर्तन की शुरूआत हुई। परिवर्तन यूपी में 2017 से शुरु हुई। 2022 का श्री गणेश आज से यूपी में शुरु करेंगे। बाकि सारी पार्टियों के लिऐ चुनाव सत्ता हथियाने का है हमारे लिए चुनाव जनता को जोड़ने का होता है।

सपा-सुभासपा का गठबंधन, मऊ की रैली में भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, जानिए क्या कहा ?

घोषणा पत्र का वादा 90 प्रतिशत तक पूरा

अमित शाह ने कहा कि, घोषणा पत्र का वादा नब्बे प्रतिशत पूरा क़िया है। योगी जी आप दो महीनों में बाकी पूरा कर दिजिए शत प्रतिशत घोषणा पत्र पर काम पूरा हो।

आज हर गरीब के घर में गैस, शौचालय पहुंचा

उन्होंने कहा कि, आज हर गरीब के घर में 11 करोड़ गैस, शौचालय पहुंचाने का कार्य किया गया। हर घर से नल से जल पहुंचाने की योजना चल रही है।

Drugs case : आर्यन खान को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत

उन्होंने कहा कि, अखिलेश एंड कंपनी हमें ताने देती थी कि, मंदिर वहीं बनाएंगे तारिख नहीं बताएंगे, तो अखिलेश जी हमने नींव डाल दी गगन चुंबी मंदिर बन रहा है। आपके पास से राम मंदिर निर्माण के लिए पांच हजार रूपए भी नहीं निकल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations