Skip to content

मिशन 2022 : जनादेश यात्रा के जरिए जनता से संवाद करेगी सपा, इन जिलों में होंगे कार्यक्रम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए पार्टी जोरों शोरों से तैयारी कर रही है.

यूपी के डिफेंस कॉरिडोर में बनेंगे ड्रोन, हजारों लोगों को मिलेगा स्थायी रोजगार

कई जिलों में जनादेश यात्रा के तहत होंगे कार्यक्रम

वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री इन्द्रजीत सरोज का उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘जनादेश यात्रा’ के तहत भ्रमण-जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन होगा।

भाजपा सरकार की नीतियों से जनता बेहाल

उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों से जनता बेहाल है। दलितों-पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों की कमजोर किया जा रहा है।

UP में सर्वाधिक टीकाकरण, 62 जिलों में शून्य केस, 24 घंटे में मिले 21 नए मरीज

नौजवानों का भविष्य अंधकार में

भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। बेरोजगारी की समस्या से नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

जनता भाजपा सरकार के खिलाफ

किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं महिला उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाओं से यूपी की छवि खराब हो रही है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के खिलाफ है।

UP Cabinet Expansion: केंद्र की तरह योगी मंत्रिमंडल में भी जातीय-क्षेत्रीय संतुलन साधेगी सरकार, शामिल हो सकते ये सात चेहरे

जनादेश यात्रा के साथ जनसंवाद करेगी सपा

2022 में सूबे की खुशहाली और तरक्की के लिये जनता श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये तैयार है। जनादेश यात्रा इन्हीं उद्देश्यों के साथ जनसंवाद करेगी।

जनादेश यात्रा की शुरूआत 1 सितम्बर 2021 से शुरू होगी। और इन जिलों में कार्यक्रम होगा।

1 सितम्बर 2021 को पीलीभीत से शुरू होगी यात्रा
2 सितम्बर को शाहजहांपुर में
4 सितम्बर को बहराइच-श्रावस्ती में
5 सितम्बर को बलरामपुर-गोण्डा में
8 सितम्बर को सोनभद्र में
9 सितम्बर को मिर्जापुर में
10 सितम्बर को भदोही में
11 सितम्बर को प्रयागराज में
12 सितम्बर को फतेहपुर में
13 सितम्बर को प्रतापगढ़ में
15 सितम्बर को जौनपुर में
16 सितम्बर को वाराणसी में
17 सितम्बर को गाजीपुर में
18 सितम्बर को चंदौली में
21 सितम्बर को लखीमपुर खीरी में
22 सितम्बर को सीतापुर में
23 सितम्बर को हरदोई में
24 सितम्बर को उन्नाव में
26 सितम्बर को रायबरेली में
27 सितम्बर को अमेठी में
28 सितम्बर को सुल्तानपुर में कार्यक्रम का समापन होगा।

UP: 5 करोड़ की सहायता से चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय बनेगा विश्वविद्यालय: शिवपाल

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations