Skip to content

Lakhimpur Kheri : प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी में जान गंवाने वाले किसानों को दी श्रद्धांजलि

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास यानि श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कान्हा की नगरी से चुनावी शंखनाद, शिवपाल सिंह की ‘सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा’ का आगाज

प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बवाल में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि, श्रद्धांजलि सभा के लिए करीब 30 एकड़ इलाके में इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम स्थल घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है।

UPElection : कानपुर से सपा की ‘विजय रथ यात्रा’ शुरू, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी को मंच पर जगह नहीं मिली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नीचे से बैठकर किसानों को सुनती नजर आईं। प्रियंका गांधी को मंच पर जगह नहीं मिली। 

जयंत चौधरी को भी मंच पर नहीं दी गई जगह

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी तिकुनिया पहुंचे। जयंत किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हुए। जयंत चौधरी को भी मंच पर जगह नहीं दी गई। 

राजधानी लखनऊ के इन स्थानों पर स्ट्रीट फूड हब किए जाएंगे विकसित

संयुक्त किसान मोर्चा की दो टूक

तिकुनिया में संयुक्त किसान मोर्चा ने मंच से कहा कि, हम प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते हैं। मगर हम लोगों का यह निर्णय है कि, किसान संयुक्त मोर्चा का मंच किसी राजनैतिक व्यक्ति से साझा नहीं किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations