Skip to content

नए भारत के बदलाव का संकेत देते हुए संघ ने निकाला बाल विद्यार्थी पथ संचलन

गौतमबुद्धनगर। एक तरफ जहां क्रिसमस पर कुछ अविभावक अपने बच्चों को सेंटा-क्लोज बनाकर घुमाते है वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गौतम बुद्धनगर जिला इकाई ने दादरी में 7 वर्ष से 14 वर्ष आयुवर्ग के बाल स्वयंसेवको का संघ के फुल यूनिफार्म में बैंड की धुन के साथ पथ-संचलन (परेड) निकाल कर बदलते भारत का संकेत दिया है, इस पथ संचलन में 400 से अधिक बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष पर बोला हमला, कहा- भ्रष्ट सपा की अजब-गजब मा

पथ-संचलन से पूर्व संघ के प्रान्त बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृष्ण कुमार से सभी स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, बचपन में जो संस्कार मन पर पड़ते है उसका प्रभाव जीवन प्रयंत रहता है।

तिहाड़ जेल में एक और कैदी ने तोड़ा दम, पिछले 8 दिनों में पांच कैदियों की हुई मौत

और हमारे भारतीय संस्कृति में जीवन पद्दति इस प्रकार होती थी जिससे बच्चे छोटी उम्र से ही अच्छे संस्कार ग्रहण करते थे लेकिन पश्चिम की सभ्यता के दुष्प्रभाव के कारण लोग अपने भारत के गौरवशाली परम्पराओं को भूलते जा रहे है। और समाज में विकृति का बहुत बड़ा कारण आज मनुष्य का चारित्रिक पतन है।

इसलिए जरुरी है कि, हम बचपन से ही अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, बच्चों को हमारे भारत की संस्कृति के बारे में बताएं, उनको भगवान राम, शिवाजी महाराज और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान व्यक्तित्व की कहानियां सुनाये जिससे हमारे बच्चे अच्छी प्रेरणा लेकर बड़े होकर। चरित्रवान, कर्तव्यनिष्ट और राष्ट्रहित में कार्य करने वाला व्यक्ति बन सके।

PM On Guru Purab: पीएम मोदी बोले- अगर राष्ट्र की आस्था और अखंडता सुरक्षित है, तो इसके पीछे सिख गुरुओं की है महान तपस्या

बाल संचलन में कार्यक्रम के अध्यक्ष रामकौर बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवम समाजसेवी इलम चंद नगर ने भी अपने संबोधन से सभी बच्चों का उत्साह-वर्धन किया, इस कार्यक्रम में संघ के जिला कार्यवाह अनुज कुमार, जिला प्रचार विशाल कुमार एवम विभाग कार्यवाह सुभाष जी के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

कानपुर में इनकम टैक्स की रेड से जुड़ी बड़ी खबर : DGGI ने पीयूष जैन को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations