Skip to content

चंडीगढ़ के PGI में कोरोना से बिगड़े हालात, 2 दिनों में 146 डॉक्टर और कर्मचारी संक्रमित

चंडीगढ़। नया साल शुरू होते ही कोरोना का प्रकोप भी तेज हो गया है। चंडीगढ़ के PGI में भी हालात बिगड़े हुए नज़र आ रहे है। बता दें कि 2 दिनों में 146 डॉक्टर और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार ने रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- यूपी चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, चुनाव आयोग करेगा तारीखों का ऐलान

स्कूल कॉलेज बंद, 50 % क्षमता के साथ संचालित होंगे सिनेमाघर

नगर निकाय क्षेत्रों में कुछ छूट के साथ रात 10 बजे सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू किया है। पंजाब सरकार ने स्कूल कॉलेजों को बंद करने और सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने का मंगलवार को फैसला किया।

गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित

गृह एवं विधि विभाग की ओर से मंगलवार को जारी एक आदेश के अनुसार, पंजाब के सभी शहरों और कस्बों क नगरपालिका सीमा के भीतर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आदेशानुसार, सभी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

Omicron : देश के 26 राज्यों में ओमिक्रोन के अब तक 2630 मामले दर्ज, जानिए इन राज्यों का हाल ?

दिल्ली-मुंबई में भी डॉक्टर संक्रमित

बता दें कि, दिल्ली में 400 से ज़्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए है। और मुंबई में 3 दिन में 230 रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित पाए गए है।

Uncategorized
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations