Skip to content

Corona cases : यूपी में पिछले 24 घंटे में 5,052 नए मरीज मिले, एक्टिव केसों की संख्या घटी

लखनऊ। यूपी में पिछले 24 घंटे में 2,03,856 सैम्पल की जांच की गयी। जिसमें कोरोना संक्रमण के 5,052 नये मामले सामने आये हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, प्रदेश में अब तक कुल 9,98,52,312 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जिलों से आरटीपीसीआर जांच हेतु 1,03,992 सैम्पल भेजे गये है।

ADR की रिपोर्ट में प्रत्याशियों पर बड़ा खुलासा : 20% उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक आरोप

अब तक 19,64,167 लोग कोविड-19 से ठीक हुए

उन्होंने बताया कि, विगत 24 घंटे में 10,398 लोग और अब तक कुल 19,64,167 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 41,795 एक्टिव मामले है। 39,837 लोग होम आइसोलेशन में है।

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर पर

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 01 फरवरी, 2022 को एक दिन में 14,95,135 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,79,47,073 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 100.35 प्रतिशत है।

अतरौली में बोले अमित शाह, यूपी में माफियाओं को ढूंढना हो तो सपा प्रत्याशियों की सूची देखें

अब तक 14,55,944 प्रीकॉशन डोज दी गई

प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 10,40,47,156 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 70.58 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को 97,56,232 वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 38,671 वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी है। अब तक 14,55,944 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल मिलाकर 26,32,45,076 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट

उन्होंने बताया कि, प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत से घटकर कल 2.46 प्रतिशत तक आ गई है। उन्होने बताया कि प्रदेश के पांच जनपदों बलिया, सम्भल, गाजियाबाद, कुशीनगर और शाहजहांपुर में एन्टी बॉडी का स्तर पता लगाने के लिए सीरो सर्वेक्षण कराते हुए सैम्पल एकत्र किये गये थे। इन पांच जनपदों में ओवर आल 90.2 प्रतिशत लोगों में एन्टी बॉडी मिली है, जो हाई लेवल की है।

सपा ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की : देखें किसे मिला टिकट ?

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations