Skip to content

केंद्र सरकार ने एक बार फिर देश में 54 चाइनीज ऐप पर लगाया बैन

नई दिल्ली। तीन राज्यों में चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर देश में 54 चाइनीज ऐप पर बैन लगा दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे का हवाला देते हुए, इन सभी चीनी ऐप्स पर बैन लगाया गया है।

शिवपाल सिंह यादव ने जनता से मिल कर मांगे वोट, कहा- सरकार बनने पर जनता की समस्याओं को करेंगे हल

अब तक 250 ऐप्स से अधिक ऐप्स पर प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने 54 से अधिक चीनी ऐप्स को भारतीयों की निजता और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए प्रतिबंध लगाने के नए आदेश जारी किए हैं। भारत सरकार द्वारा 2020 के बाद से कुल 250 ऐप्स से अधिक ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। कहा जा रहा है कि आईटी कानून की धारा 69ए के तहत इन ऐप को प्रतिबंधित किया गया है।

Apps Ban में कौन से चीनी मोबाइल ऐप्स है शामिल?

बता दें कि, जिन 54 चाइनीज एप्स पर बैन लगाया गया है उनमें Beauty Camera, Sweet Selfie HD, Beauty Camera -Selfie Camera, Equalizer & Bass Booster, CamCard for SalesForce Ent, Isoland 2: Ashes of Time Lite, Viva वीडियो एडिटर, Tencent Xriver, Onmyoji Chess, Onmyoji Arena, AppLock, Dual Space Lite जैसे एप्स शामिल हैं।

कैंसर के प्रति जागरूक करती है शुभेंदु राज घोष की फिल्म ‘Before You Die’

2020 में भारत सरकार ने किन Apps पर लगाया था बैन?

भारत सरकार ने इससे पहले TikTok और पब-जी मोबाइल ऐप समेत कई लोकप्रिय ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन PUBG ने किसी तरह भारत में फिर से वापसी कर ली थी। पबजी के अलावा लिविक, वी-चैट, Helo, Likee, UC News, रीडिंग, कैरम फ्रेंड्स, कैमकार्ड जैसे ऐप्स पर बैन लगा गया था।

देश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations