Skip to content

40 दिन में 40 जिलों में भाजपा करेगी अनुसूचित जनजाति सम्मेलन- सुनील बंसल

कुशीनगर। यूपी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा जोरों शोरों से तैयारी कर रही है। बता दें कि, भाजपा 40 दिन में 40 जिलों में अनुसूचित जनजाति सम्मेलन का आयोजन करेगी।

वृष, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जानें सभी राशियां अपना राशिफल

सक्रिय मोर्चा के रूप में कार्य करेगा अनुसूचित जनजाति मोर्चा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि, अनुसूचित जनजाति मोर्चा को केवल अनौपचारिक नहीं बल्कि एक सक्रिय मोर्चा के रूप में समाज के भीतर कार्य करेगा।

40 दिन में 40 जिलों में होंगे जिला स्तरीय सम्मेलन

चुनाव में सौ दिन शेष हैं। मोर्चा को सौ कार्यक्रम करने होंगे। 40 दिन के भीतर 40 जिलों में जिला स्तरीय सम्मेलन करने होंगे।

जलशक्ति मंत्री ने दिए निर्देश, किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराए

सुनील बंसल सोमवार को कसया के एक होटल में आयोजित भाजपा अनुसूचित जनजाति-जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

मोर्चे के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया

उन्होंने कहा कि, चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मोर्चा को अभी से तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने मोर्चे के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

यूपी : 7 दिनों तक CBI की हिरासत में रहेंगे महंत नरेंद्र गिरि केस के तीनों आरोपी

उन्होंने कहा कि, अच्छे और प्रभावी सम्मेलन के लिए जनजाति के सभी घटकों के नेताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

जनजाति के प्रत्येक घर तक पहुंच बनाने का कार्य करने की जरूरत है। भाजपा का यह मोर्चा आम दलों की तरह केवल दिखावटी नहीं होगा बल्कि सभी को वास्तविक धरातल पर काम करने होंगे।

पीएम मोदी ने ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ का किया शुभारंभ, कहा- स्वास्थ्य सुविधाओं में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

विपक्षी दलों ने किया जनजाति का तिरस्कार : राधामोहन

भाजपा के प्रभारी डॉ. राधामोहन सिंह ने कहा कि, देश को आजादी मिलने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली ऐसी पहली सरकार थी, जिसने अलग से जनजाति मंत्रालय का गठन किया।

इसके बाद देश भर के आदिवासियों व वनवासियों, जनजातियों के कल्याण व उत्थान के कार्यक्रम शुरू कर उनकी खोई पहचान को वापस दिलाने का कार्य आज भी जारी है।

जानें आज का पंचांग और राशिफल : ये राशियां रहें सावधान, न करें यह काम ?

उन्होंने कहा कि, 60 साल तक गैर भाजपा सरकारों ने इतिहास को दबाया ही नहीं, समाज को कुचलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

भाजपा को छोड़कर किसी ने भी अतुलनीय योगदान देने वाले इस समाज के लोगों की चिंता नहीं की। छह दशक के कांग्रेस शासन में विकास के नाम पर इस समाज को अपमान व तिरस्कार मिला है।

अयोध्या की रामलीला में मालिनी अवस्थी निभाएंगी माता शबरी की भूमिका

भाजपा लगातार इस समाज की खोई पहचान को उभारने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने बजट देकर समाज को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है।

आरक्षित विधानसभाओं में भाजपा को मिलेगा मोर्चा का लाभ

भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री कालीराम मांझी ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा की सक्रियता एवं संघर्ष का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा के साथ-साथ अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में भी मिलेगा।

साइबर अपराध पर लगेगी लगाम : सभी थानों में होंगे साइबर हेल्प डेस्क, पुलिसकर्मियों को दी जा रही स्पेशल ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations