Skip to content

चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, डाक्टरों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाई जाएगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा को बढ़ा दिया है।

डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 65 से बढ़ाकर 70 वर्ष की जाएगी

जल्द ही प्रदेश सरकार कैबिनेट में डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 से बढ़ाकर 70 साल करने का प्रस्ताव लाएगी। बता दें कि, कोरोना और अन्य बीमारियों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

बाबुल सुप्रियो ने थामा TMC का दामन, राजनीति से संन्यास लेने का किया था एलान

ज्यादा अनुभव वाले डॉक्टरों की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि, हमें ज्यादा अनुभव वाले डॉक्टरों की आवश्यकता है। डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद अपना कोई प्राइवेट क्लीनिक खोलें, इससे बेहतर है कि वह अपनी सेवाएं हमें ही दें।

जल्द प्रस्ताव को कैबिनेट में दी जाएगी मंजूरी

इसको देखते हुए हमने प्रस्ताव तैयार किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर अपनी सहमति भी दे दी है। जल्द ही इसे कैबिनेट से मंजूरी दी जाएगी।

प्रियंका गांधी का अपराध के मुद्दे पर योगी सरकार पर प्रहार, कहा- यूपी में चरम पर अपराधराज

विकास के मुद्दे पर काम कर रही सरकार

उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर हमला साधते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं। हम प्रदेश में विकास के मुद्दे पर काम कर रहे हैं।

2022 में बनेगी भाजपा की सरकार

जनता भाजपा के साथ है। आने 2022 विधानसभा चुनाव में एक फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रदेशवासियों को सौगात, CM योगी ने कानपुर-आगरा मेट्रो की प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन का किया वर्चुअली अनावरण

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations