Skip to content

यूपी चुनाव से पहले इन पार्टियों के नेताओं और समाजसेवियों ने थामा भाजपा का दामन, सौंपा समर्थन पत्र

लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुक्रवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी श्री अनुराग ठाकुर और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं व सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुडे़ प्रमुख व्यक्तियों व उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यूपी की झांकी को लगातार तीसरी बार मिला प्रथम स्थान, काशी विश्वनाथ धाम और ओडीओपी थीम

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरपीएन सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य श्री दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे।

कई नेताओं नेथामा भाजपा का दामन

बता दें कि, समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सरकार की पूर्व सिचाई मंत्री श्रीमती हितेश कुमारी (बुलन्दशहर), प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती राजकुमारी कुशवाहा (कानपुर), समाजवादी पार्टी नेता व प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे डा. राजीव सिंह लोधी (बुलन्दशहर), कांग्रेस से विधानसभा के घोषित प्रत्याशी श्री मनीष जायसवाल ने भाजपा का दामन थामा।

इन नेताओं ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक, पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग श्री प्रदीप सिंह (लखनऊ), बहुजन समाज पार्टी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री जितेन्द्र लोधी (फतेहपुर), आज हिन्दी दैनिक के संपादक श्री दिलीप शुक्ला की पत्नी व कांग्रेस नेता श्री राजीव शुक्ला की भाभी श्रीमती मधु शुक्ला ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अखिलेश-जयंत की संयुक्त प्रेसवार्ता : भाजपा पर बोला हमला, इस बार बहुरंगी गठबंधन एकरंगी को हराएगा

श्री अनुराग ठाकुर व डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने पार्टी का पट्का पहनाकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री कृष्ण चन्द्र सिंह (बस्ती), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया अधिवक्ता सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरूण कुमार गुप्ता, स्व. श्री जार्ज फर्नाडिस जी के सहयोगी रहे श्री वीके सिंह कुशवाहा (गौतमबुद्धनगर), अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती प्रभा सिंह कुशवाहा (गौतमबुद्धनगर) को पार्टी में शामिल कराया।

इन लोगों ने भी ज्वाइन की पार्टी

वहीं समाजवादी पार्टी यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री शुभम भट्ट (कानपुर), समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष व सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री राघवेन्द्र बजाज उर्फ मिन्टू (कानपुर), जिलाध्यक्ष आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसो. श्री हरिकेश पाठक (महाराजगंज), समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र चौहान उर्फ भंवर सिंह (कानपुर नगर), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, पूर्व छात्र नेता श्री राजकुमार शुक्ला (लखनऊ), मिशन सुरक्षा परिषद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रिजवान अहमद सिद्दीकी (लखनऊ) को भी पार्टी ज्वाइन कराई।

समाजसेविका सुश्री नीतू सिंह (मथुरा), ब्लाक प्रमुख हसनपुर श्रीमती ममता देवी (अमरोहा), बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोआर्डिनेटर श्री देवेन्द्र चौहान (गाजियाबाद), नगर सचिव समाजवादी पार्टी डा. संजय शर्मा (गाजियाबाद), बहुजन समाज पार्टी सिख समाज कोआर्डिनेटर श्री सुरेन्द्र पाल सिंह (गाजियाबाद), क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा नेता श्री हरेंद्र सिंह सेंगर (कानपुर), पूर्व चेयरमैन राजस्व परिषद बोर्ड, सपा नेता श्री जगदिपेन्द्र सिंह उर्फ कन्हैया (कानपुर) भी भाजपा में शामिल हुए।

कल मनाई जाएगी बसंत पंचमी : पीले रंग के पहने वस्त्र, मां सरस्वती की करें पूजा

भाजपा परिवार में हुए शामिल

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नंदलाल गौतम, कांग्रेस से पूर्व में विधानसभा व लोकसभा के प्रत्याशी रहे श्री जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री उदय वीर सिंह, कानपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद श्री शरद त्रिवेदी को उनके समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल किया।

भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन पत्र दिया

इसके साथ ही राष्ट्रीय संविधानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री अशोक दोहरे ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन पत्र सौंपा। इसके साथ ही राष्ट्रीय हलवाई संघ के सस्थापक सदस्य श्री हरिओम मोदनवाल, भ्रष्टाचार अपराध मुक्त न्याय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. टीआर सिंह, आर्यावर्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दयानंद यादव ने भी पार्टी को पत्र सौंपा।

अपने प्रिय नेता को अपने बीच पाकर खुश हुए लोग : शिवपाल बोले- सरकार बनने पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

नेताओं ने पार्टी को सौंपा समर्थन पत्र

इसके अलावा अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के श्री कन्हैयालाल तथा उत्तर प्रदेश पावर कापोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के श्री उमेश चन्द्र श्रीवास्तव तथा संयुक्त जनादेश पार्टी के श्री बबलू श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन पत्र सौंपा।

एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

वहीं भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं ने फिर एक बार-भाजपा सरकार के संकल्प के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान प्रदेश के मीडिया सहप्रभारी श्री हिमांशु दुबे उपस्थित रहे। 

नामांकन से पहले सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर खरी उतरी

Uncategorized
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations