Skip to content

सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बाबा का बुल्डोजर

बरेली। प्रदेश में योगी सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में है। बरेली से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम चार दिन पहले शहर में ही एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान दे रहे थे। तब उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि आने वाले दिनों में सीएम योगी का बुलडोजर उनके पेट्रोल पंप पर चलेगा।

12 अप्रैल को नोएडा में ‘अस्मिता एक गौरव गाथा’ पुस्तक का होगा विमोचन

सपा विधायक के पंप पर चला बुलडोजर

आखिरकार आज योगी सरकार ने सपा विधायक सहजिल इस्लाम के बरेली स्थित पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चल गया। पल भर में ही पूरा पेट्रोल पंप जमींदोज हो गया। योगी सरकार का बुलडोजर बरेली में सपा विधायक के पंप पर चला लेकिन इसकी धमक अखिलेश यादव तक पहुंची। जो लखनऊ में आज अपने विधायकों के साथ बैठक कर रहे थे।

बिना नक्शा पास किए बनाया था पेट्रोल पंप

यूपी सरकार की ओर से इस कार्रवाई को लेकर बताया जा रहा है कि, यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास किए बनाया गया था। सपा के विधायक शहजील इस्लाम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 4 दिन पहले विवादित बयान भी दिया था। ‌

Karauli Violence: करौली हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी प्रतिक्रिया, राजस्थान सरकार को लेकर कही ये बात

बता दें कि, बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के अकाशपुरम कालोनी स्थित सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना के सपा कार्यालय में सम्मान कार्यक्रम हुआ था। कार्यक्रम में सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने भड़काऊ भाषण दिया था। उन्होंने कहा कि अब सीएम योगी की तानाशाही नहीं चलेगी। अगर वो कुछ बोलेंगे तो हम भी चुप नहीं रहेंगे।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations