मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश ने आयुष्मान डिजिटल हेल्थ मिशन में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आरोग्य मंथन कार्यक्रम में यूपी को सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश इस योजना का सर्वाधिक लाभ दिलाने वाला प्रदेश बन गया है।
30 लाख लोगों ने घर बैठे लिया टोकन
अक्टूबर वर्ष 2022 से लेकर सितंबर वर्ष 2023 तक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) का स्कैन एंड शेयर टोकन मॉड्यूल के माध्यम से चिकित्सकों को ओपीडी में दिखाने के लिए सर्वाधिक लोगों ने ऑनलाइन टोकन बनवाए। करीब 30 लाख लोगों ने ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए घर बैठे टोकन हासिल किए।

इस आभा कार्ड में व्यक्ति के उपचार से मेडिकल हिस्ट्री व स्वास्थ्य का संपूर्ण रिकॉर्ड होता है। कब उसने कौन सी जांच कराई और क्या रिपोर्ट आई है, यह सब कुछ आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट पर दर्ज होता है।
बेहतर स्वास्थ्य सेवा देता यूपी
चिकित्सक अपने कंप्यूटर पर हेल्थ अकाउंट की मदद से यह सब कुछ देख सकता है। मरीज को मैनुअल रिपोर्ट व डॉक्टर के पर्चे लेकर जाने की जरूरत नहीं होती।
रजिस्टर्ड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के मामले में भी उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन पर है। देश भर में आयुष्मान भारत के टोकन जारी करने में भी उत्तर प्रदेश अव्वल है। जिसका नतीजा है कि अब अस्पतालों में काउंटर पर भीड़ कम रहती है।