Skip to content

दूधेश्वनाथ महादेव मंदिर गाजियाबाद में अन्नपूर्णा भंडारे का शुभारंभ

गाजियाबाद के सुप्रसिद्ध मंदिर दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में अन्नपूर्णा भंडारे का 21 जुलाई को शुभारंभ किया गया। मंदिर मंहत नारायण गिरि जी महाराज के तत्वाधान में 27 जुलाई तक भंडारा चलेगा। शिव भक्तों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया। श्री धर्मार्थ सेवा समिति की तरफ से कांवड़ियों औऱ अन्य शिव भक्तों के लिए प्रसादम् का वितरण किया जाएगा। श्रावण मास भगवान शिव का अत्यन्त प्रिये महीना है। इसमें शिव भक्त अनेका अनेक धार्मिक आयोजन करते है। ऐसा माना जाता है कि सावन महीने में पुण्य का प्रभाव अच्छा मिलता है। दूधेश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में कांवड़ियों के लिए उचित सुविधा दी गई। चिकित्सा, भोजन, औऱ ठहरने की व्यवस्था शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations