Skip to content

अखिलेश यादव ने किया जीत का दावा : जनता से की संविधान को बचाने के लिए 7 मार्च को भारी मतदान करने की अपील

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसान-नौजवान, व्यापारी और माताओं-बहनों से लोकतंत्र और बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने के लिए कल 7 मार्च 2022 को एकजुट होकर बड़ी तादाद में मतदान करने की अपील की है।

UP Election : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़, मिर्जापुर, और जौनपुर में की 8 धुआंधार चुनावी सभाएं

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत से जनता के अधिकारों, अवसरों और सम्मान की रक्षा की गारंटी होगी।

गठबंधन के पक्ष में जनता ने तीन सौ सीटों पर विजय की मोहर लगा दी

श्री यादव ने कहा कि अब तक के छः चरणों के मतदान में समाजवादी पार्टी और गठबंधन के पक्ष में जनता ने तीन सौ सीटों पर विजय की मोहर लगा दी है। शुरू से ही जनता ने समाजवादी पार्टी को ही मजबूत और भरोसे लायक विकल्प मान लिया है। भाजपा राज में जिस तरह समाज के सभी वर्गो को परेषान किया गया है वह भुलाया नहीं जा सकता है।

भाजपा 700 किसानों की मौत की जिम्मेदार है

महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है, उससे जनता में भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी है। जहां भाजपा 700 किसानों की मौत की जिम्मेदार है, वहीं युवा पीढ़ी के भविश्य के साथ खिलवाड़ भी क्षम्य नहीं।

दिल्ली की अदालत ने कहा- बुजुर्ग सास-ससुर रोजाना झगड़ने वाली बहु के खिलाफ कर सकते हैं ये कार्रवाई ?

भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया

श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बीते पांच वर्षों के भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया। संविधान प्रदत्त अधिकारों पर हमला हुआ है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित वंचित एवं कमजोर वर्गों के साथ सत्ता संरक्षण के बलबूते उत्पीड़न किया गया है। आधी आबादी के साथ अपमानजनक घटनाओं की संख्या में बेतहाशा वृृद्धि हुई है।

रोजगार की मांग कर रहे नौजवानों पर लाठियां बरसायी

किसानों के साथ अत्याचार हुआ है। रोजगार की मांग कर रहे नौजवानों पर लाठियां बरसायी गयी। उत्तर प्रदेश में अपराध, अराजकता और अत्याचार का जैसा तांडव भाजपा सरकार में हुआ ऐसा उदाहरण अंग्रेजी शासनकाल में भी नहीं दिखाई पड़ता।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की शाम 5 बजे करेंगे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

सपा सरकार में सभी की परेशानी होगी दूर

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि, पांच साल से कराह रही जनता के साथ हुए अन्याय और अपमान की घटनाओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से डटी रही। हिस्सेदारी और भागीदारी की समस्या का समाधान निकालने के लिए समाजवादी पार्टी ने अनेक जनकल्याणकारी नीतियों को अपने वचन पत्र में शामिल कर सरकार बनने पर अविलम्ब लागू कराने का भरोसा जनता को दिया है।

संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की बुनियाद में स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्य हैं। संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है। समतामूलक समाज की स्थापना के साथ प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली के लिए कार्य करना ही समाजवादी पार्टी की रीति-नीति है। विकास का हमारा विजन स्पष्ट और दूरदर्शी है। इसमें व्यक्ति की गरिमा के सम्मान के साथ सामाजिक परिवर्तन की अवधारणा भी शामिल है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा पत्र, की ये मांग

सातवें चरण में भी सपा गठबंधन को मिलेगा ऐतिहासिक जनसमर्थन

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि, सातवें चरण में भी समाजवादी पार्टी गठबंधन को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिलने जा रहा है। विधान सभा 2022 का चुनाव सम्मानित जनता ने लड़ा है। अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनना तय है। भाजपा सरकार से पीड़ित जनता भाजपा को सबक सिखा चुकी है, इसके लिए पूरे प्रदेश की जनता के आभारी हैं।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations