Skip to content

अखिलेश यादव बने विधानमंडल दल के नेता : नरेश उत्तम पटेल ने कही ये बात, भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ। सपा पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव को विधानमंडल दल के और विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि, उनके विधायक दल के नेता का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद ने किया है। इसका अनुमोदन वरिष्ठ विधायक आलम बदी ने किया है।

UP: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामपति शास्त्री को दिलाई प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ

इस प्रस्ताव का समर्थन सभी विधायकों ने किया है। विधानमंडल दल के नेता का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक लालजी वर्मा ने दिया। इस प्रस्ताव का अनुमोदन राजेंद्र चौधरी ने किया है। इस प्रस्ताव का भी सभी सदस्यों ने समर्थन किया है।

28 मार्च को होने वाली बैठक में सभी को बुलाया जाएगा

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि, बैठक में आज केवल सपा के विधायकों को बुलाया गया था। सहयोगी दलों के किसी विधायक को नहीं बुलाया गया था, उन्हें 28 को बुलाया जाएगा। सहयोगी दलों के जो विधायक सपा के सिम्बल पर लड़े और जीते उन्हें भी 28 को बुलाया जाएगा। चाहे वो शिवपाल यादव हों या पल्लवी पटेल या राजभर सब को 28 को बुलाया जाएगा।

भाजपा की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि, भाजपा की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। यही कारण है कि उन पर पिछली बार से कम भरोसा जनता ने किया है। जनता ने अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए वोट दिया। लेकिन भाजपा के द्वारा सत्ता का दुरुपयोग और अधिकारियों का दुरुपयोग किया गया है।

विधायक दल के नेता चुने गए अखिलेश यादव, विधानसभा में संभालेंगे BJP के खिलाफ कमान

मतदाताओं को मतदाता सूचि से वंचित किया गया। सपा समर्थक मतदाताओं के नाम सूचि से हटा दिए गए। इसके बाद लोकतंत्र को बीजेपी ने कलंकित किया।

केंद्रीय और अन्य राज्यों की हुकूमत ने किया धनबल औऱ सत्ताबल का इस्तेमाल

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, देश का सबसे बड़ा राज्य जहां केंद्रीय हुकूमत, अन्य राज्यों की हुकूमत के लोगों ने यूपी में आकर धनबल औऱ सत्ताबल का दुरुपयोग किया। मतगणना में भी जो प्रत्याशी जीत रहे थे वह आखिरी समय में हार गए औऱ जो काफी पीछे चल रहे थे वह जीत गए।

युवाओं को नहीं मिला रोजगार वह अखिलेश के साथ

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते पांच साल के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार नहीं दिया। नौजवान सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पक्ष में खड़े थे। यही कारण है कि युवाओं ने बढ़-चढ़कर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान किया।

सीएम योगी ने नई कैबिनेट के साथ की पहली बैठक : यूपी की जनता को 3 महीने तक मिलेगा फ्री राशन

विकास के लिए नहीं 2024 के लिए बना मंत्रिमंडल

योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल को लेकर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि विकास के हिसाब से मंत्रिमंडल नहीं बना है। मंत्रिमंडल 2024 के हिसाब से बना है। उन्हें विकास और रोजगार से लेना देना नहीं है। उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ सत्ता को हथियाना है। पूंजीपतियों को और बढ़ाना यह भाजपा का उद्देश्य है।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations