Skip to content

गाजियाबाद में अखिलेश-जयंत की संयुक्त प्रेसवार्ता : घोषणा पत्र में शामिल योजनाओं को समझाया

गाजियाबाद। सपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तेवर भाजपा पर तल्ख दिखे। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की जनता मन बना चुकी है, यहां से कोई सरप्राइज नहीं आने वाला है। असली सरप्राइज गुजरात से आएगा।

लाल पोटली लेकर अन्न संकल्प लिया

उन्होंने कहा कि, प्रदेश से भाजपा का राजनीतिक पलायन तय है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने प्रदेश के विकास में पश्चिम यूपी का बड़ा योगदान बताया। पत्रकार वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने लाल पोटली लेकर अन्न संकल्प लिया। डोर टू डोर प्रचार करने वालों को जनता लाल सिलिंडर दिखाए।

आज का पंचाग : हनुमान चालीसा पढ़ने और गायत्री मंत्र का जाप करने से बनते हैं बिगड़े काम

अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि, कृषि बिल लागू करने और हटाने तक भाजपा किसानों को इसके फायदे या हटाने की वजह समझ नहीं पाई। गाजियाबाद में साइकिल का एक बड़ा कारखाना बंद हुआ, साइकिल कारखानों को शुरू करने का काम सरकार करेगी।साइकिल से हमें विशेष लगाव है।

घोषणा पत्र में शामिल योजनाओं को समझाया

एमएसएमई, रोजगार, बिजली, किसान, महिला सुरक्षा, सामाजवादी कैंटीन, समाजवादी किराना स्टोर, समाजवादी थाली, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित घोषणा पत्र में शामिल अन्य योजनाओं को उन्होंने समझाया।

बागपत: CM योगी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, कहा- कोरोना से घबराएं नहीं, बच्चे को दुलारा

रोजगार मांगा तो युवाओं को लाठी मिली

प्रेसवार्ता के दौरान बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि, प्रदेश में रोजगार मांगा तो युवाओं को लाठी मिली। किसानों का अपमान किया गया। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को अपमानित किया गया। भाजपा से लोनी विधायक किसानों को अपमानित करने पहुंचे। इसका हिसाब चुनाव में जनता करेगी।

पूरे देश के किसानों का अपमान

जयंत चौधरी ने कहा कि, आज से एक साल पहले यहां से कुछ दूर गाजीपुर बॉर्डर पर जो किसानों ने देखा महसूस किया, वो किसानों का अपमान है। पूरे देश के किसानों का अपमान है। लोनी विधायक की मंशा किसान आंदोलन में भूल नहीं सकते।

पत्रकारों पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मोबाइल पाने के बाद सब रिपोर्टर बन गए

भाजपा ने 80 करोड़ लोगों को गरीब बना दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा कह रही है कि 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। भाजपा ने 80 करोड़ लोगों को गरीब बना दिया है। लगातार सर्वेक्षण में सामने आ रहा है कि, गरीबों की संख्या बढ़ रही है। कोरोनाकाल के दौरान मजदूरों की मदद भाजपा ने नहीं सिर्फ समाजवादी पार्टी और आरएलडी के साथियों ने की।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations