Skip to content

ADG सुरक्षा विनोद कुमार ने श्रीकृष्ण जन्म स्थान और ईदगाह की सुरक्षा का किया निरीक्षण

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विनोद कुमार ने आज श्री कृष्ण जन्म स्थान एवं से सटे ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

CM योगी ने मंत्रियों से 1 हफ्ते में मांगा प्रैक्टिकल ऐक्‍शन प्‍लान, 100 दिन की कार्ययोजना का देखा प्रेजेंटेशन

एडीजी ने दोनों धर्म स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी स निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हमने बहुत बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था को देखा है। उन्होंने कहा कि, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और मजबूत किये जाने के लिए गहन मंथन और विचार विमर्श किया जा रहा है।

सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही

उन्होंने कहा कि, सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कोताही व कमी न रहे इसके लिए खुले मन से गंभीरतापूर्वक विचार कर और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, यहां के जिला अधिकारी एवं एस एसपी को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं।

Foundation Day पर पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, बोले- आज देश के पास नीति भी, नीयत भी

एडीजी कहा कि हम हमेशा अपनी चीजों पर प्रो एक्टिव रहते हैं। ओपन माइंड से चीजों को देखते हैं। यहां की शांति व्यवस्था और असामाजिक तत्वों को देखते हुए व्यवस्था और और सुदृढ़ करने के लिए काम किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षा योजना में संशोधन किया जाएगा।

एडीजी ने 2 घंटे तक किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि यहां सख्त पहरा है लेकिन कुछ और बेहतर करते हुए इसमें सुधार लाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद पर करीब 2 घंटे तक निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एडीजी ने सुरक्षा पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे और कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया।

CM योगी ने मंत्रियों से 1 हफ्ते में मांगा प्रैक्टिकल ऐक्‍शन प्‍लान, 100 दिन की कार्ययोजना का देखा प्रेजेंटेशन

गोरखनाथ मंदिर हमला, अयोध्या- मथुरा में अलर्ट

गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले और जांच के दौरान अयोध्या काशी मथुरा की रेकी की बात सामने आने के बाद जन्म भूमि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह मथुरा पहुंचे। उन्होंने करीब 2 घंटे तक जन्म स्थान पर रहकर सुरक्षा का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान आईजी आगरा जोन नचिकेता झा, डीएम नवनीत चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीआरपीएफ के कमाडेंट(द्वितीय) विशाल सिंह, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, सीओ सुरक्षा राममोहन शर्मा के अलावा पीएसी, सीआरपीएफ व खुफिया एजेंसियों के अफसर मौजूद रहे।

ध्वजारोहण, शोभायात्रा और प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुनकर स्थापना दिवस मनायेगी भाजपा

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations