Skip to content

ACS गृह अवनीश अवस्थी से भारतीय पुलिस सेवा 2019-20 बैच के यूपी कैडर के 10 नए IPS अधिकारियों ने की मुलाकात

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी से आज उत्तर प्रदेश कैडर (73 वें आरआर, वर्ष 2019-20 बैच) के 10 प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारियों ने लोकभवन स्थित सभागार कक्ष में मुलाकात की।

अवनीश अवस्थी ने नए आई.पी.एस. प्रशिक्षुओं को दी जानकारी

अवनीश कुमार अवस्थी ने नये आई.पी.एस. प्रशिक्षुओं को अपने अनुभव साझा करते हुए शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने व महिलाओं एवं जन सामान्य आदि को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के तरीको की जानकारी दी।

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील, माघ मेले में स्नान के लिए स्वस्थ व्यक्ति आएं

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रशिक्षु आई.पी.एस. अधिकारियों से कहा कि, उत्तर प्रदेश एक विशाल एवं सुंदर प्रदेश है। आप लोगो को इस प्रदेश में सीधे जनता से जुड़कर काम करने का अवसर मिला है।

प्रशिक्षु IPS अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

उन्होंने प्रशिक्षु आई.पी.एस. अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, आप सभी जन आकांक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने में सफल हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि, पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए जन मानस का विश्वास प्राप्त करे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- मोदी जी के दिल में गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ा बसता है..

उल्लेखनीय है कि अपर मुख्य सचिव, गृह से मिलने आये प्रशिक्षु आई.पी.एस. अधिकारी- सर्वश्री शक्ति मोहन अवस्थी, मानुष पारिक, पाटिल निमिष दशरथ, अमित कुमावत, आयुष विक्रम सिंह, चिराग जैन, पुनीत द्विवेदी, सुश्री शिवा सिंह, सुश्री अनुकृति शर्मा व सुश्री श्रुति श्रीवास्तव है।

उत्तर प्रदेश
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations