Skip to content

सपा को बड़ा झटका – पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव परिवार सहित भाजपा में शामिल

सोमवार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव परिवार सहित भाजपा में शामिल हो गये| उन्होंने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सामने भाजपा की सदस्यता ली| दरअसल नरेंद्र सिंह यादव का परिवार पुस्तैनी राजनीति से जुड़ा रहा| उनके पिता बाबू राजेन्द्र सिंह भी मंत्री रहे हैं| इसके बाद 7 बार के विधायक बाबू नरेंद्र सिंह यादव को सपा सरकार में होमगार्ड और पीआरडी मंत्री बनाया गया| वर्तमान में उनकी पुत्री मोनिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के समर्थन से बनी लेकिन प्राथमिक सदस्यता नही ली थी| जिससे वह लगातार वह विरोधियों को खटक रहे थे| सोमवार को लखनऊ भाजपा कार्यालय में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व पूर्व लोक सभा प्रत्याशी सचिन सिंह यादव नें प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की|

Uncategorized
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations