Skip to content

मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां संस्करण बना एतिहासिक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने और इसे व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के बूथ स्तर पर लगभग 55 हजार स्थानों पर प्रसारण की व्यवस्था की गई। चरैवेति-चरैवेति के मंत्र के साथ जन-जन के मन से जुड़ती हुई प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें संस्करण के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न स्थानों से जुडे़। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक केन्द्र व अन्य संस्थाएं भी मन की बात कार्यक्रम से जुड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पुनरूत्थान को गति देने वाले मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक विधानसभा में 100 से अधिक स्थानों पर बडे़ स्तर पर आयोजित किया गया है। जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक में मन की बात कार्यक्रम से जुड़ते हुए कहा कि भारत के मन की बात के 100 एपिसोड पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर हार्दिक अभिनंदन। उन्होंने कहा कि इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अंत्योदय का संकल्प विकसित भारत का विजन और विश्व समुदाय के कल्याण का दृष्टिपथ है। उन्होंने कहा कि मन की बात सदैव ही प्रेरक व सकारात्मकता को बढ़ावा देने वाली होती है। देश और समाज को एकात्मता के सूत्र में पिरोने वाला यह मन की बात कार्यक्रम जिस विषय से जुड़ वह जन आन्दोलन बन गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने जनपद मुरादाबाद में बिलारी मंडल के बूथ संख्या 234 पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से जुड़ते हुए कहा कि मन की बात का 100वां संस्करण पूर्ण होने पर प्रधान सेवक श्री नरेन्द्र मोदी जी को समस्त प्रदेशवासियों की तरफ से हार्दिक बधाई एवं आभार। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सदैव हममें नई ऊर्जा कां संचार करता है व जनमानस की सेवा में समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात सामाजिक सरोकारों को सुदृढ़ मंच प्रदान करने के साथ ही उनके प्रति जनविश्वास व जनभागीदारी को बढ़ाने वाली है। भारत के मन की बात को कहते इस प्रेरक और परिवर्तनकारी मंच पर जिस विषय का उल्लेख हुआ वह जन आन्दोलन बन गया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी के राज्यमुख्यालय पर मन की बात कार्यक्रम से जुड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से नए प्रयासों व नए प्रयोगों से पर्यावरण, समाज, कृषि, संस्कृति, विज्ञान, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में नव सृजन व नव परिवर्तन का संवाहक बनकर मन की बात कार्यक्रम जनान्दोलन बना है।  

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, त्रयम्बक त्रिपाठी,  प्रदेश महामंत्री संजय राय, राम प्रताप चौहान, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, सुरेश पासी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह प्रभारी हिमांशु दुबे, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी अतुल अवस्थी, चौधरी लक्ष्मण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुडे़।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से जुड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने शिक्षा, संस्कृति के संरक्षण व संर्वधन, भारतीय प्राचीन परम्पराओं, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान, अमृतकाल एवं अमृतसरोवर सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को साझा करते हुए चरैवेति चरैवेति भावना के साथ 100वां एपिसोड पूरा किया।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रामलीला मैदान इकोना श्रावस्ती में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी  मन की बात कार्यक्रम से जुड़ते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम ने जन-गण-मन को स्पर्श किया है और यही कारण है कि प्रधानमंत्री के साथ मन की बात कार्यक्रम से जहां एक ओर बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थानों में छात्र व अध्यापक जुडे़ तो वहीं मंदिर, मठ और मदरसों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री जी मन की बात को सुना। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाएं भी मन की बात से प्रेरित हुई और महिला, युवा, श्रमिक, व्यापारी, अधिवक्ता, चिकित्सक तथा प्रबुद्धवर्ग ने भी मन की बात से अपने मन को जोड़ा है। पाठक ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के राज्यसभा व लोकसभा सांसद, विधायक, आयोग निगम बोर्ड के अध्यक्ष, सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य तथा पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने स्वयं को मन की बात कार्यक्रम से जोड़ा और अभूतपूर्व रूप से बूथों के अतिरिक्त 55 हजार से अधिक स्थानों पर बडे़ समूह में जन-जन ने मोदी जी के मन की बात से स्वयं को जोड़ा।

Uncategorized
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations