Skip to content

बाबा साहेब की जयंती पर बीजेपी ने मनाया समरसता दिवस

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती को समरसता दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया गया। बीजेपी ने प्रदेश में डा. अम्बेडकर प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहेब को कृतज्ञ नमन किया। जिला स्तर पर गोष्ठियों के आयोजन कर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय, समरसता व समानता के लिए किये गए संघर्षों तथा राष्ट्रोत्थान में उनके योगदान पर चर्चा हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पुष्पार्चन करके सामाजिक न्याय के प्रणेता को नमन किया। बाबा साहेब डा. अम्बेडकर जयन्ती पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आयोग, बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Uncategorized
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations