Skip to content

कर्नाटक- ‘थकी-हारी कांग्रेस नहीं, जोश से भरी भाजपा को चुनेगी जनता’ – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के हुमुनाबाद, बेलागावी और विजयपुरा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। बेलगावी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, “यहां विकसित भारत के लिए विकसित कर्नाटका का मंत्र गूंज रहा है। कुछ महीने पहले मुझे यहां आने का अवसर मिला था। तब पूरे रास्ते माताओं और बहनों ने मुझपर जिस तरीके से अपना आशीर्वाद बरसाया मैं उसे कभी भूल नहीं सकता।” पीएम ने कहा कि अस्थिर सरकारों के कालखंड से कर्नाटक का बहुत नुकसान हुआ है। कर्नाटक जैसे समृद्ध महान परंपरा वाले राज्य में अस्थिर सरकार के कारण यहां के युवाओं के सपने चूर-चूर हो गए। कर्नाटक को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भाजपा ही एक स्थिर और मजबूत सरकार दे सकती है।

Uncategorized
Copyrights 2021, All Rights reserved to VIBRANT BROADCASTING PVT. LTD. | Website Developed by - Prabhat Media Creations